Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

फोन का डेटा नहीं होगा जल्दी खत्म, बस करनी होगी ये सेटिंग चेंज

40

आपको डेली का 1 जीबी डेटा मिले या 2 जीबी अगर ये पूरा दिन भी नहीं चल पा रहा है तो अपने फोन में ये सेटिंग कर लें. इसके बाद फोन का डेटा पूरा दिन चलेगा और आप मजे से रील्स या मूवी देख सकेंगे. इसके लिए आपको अपने मोबाइल की सेटिंग में कुछ बदलाव करने होंगे और इन ऐप्लिकेशन में सेटिंग करनी होगी. यहां जानें कि आप अपने फोन के डेटा को कैसे सेव कर सकते हैं और फोटोज, इंस्टाग्राम और मोबाइल में क्या सेटिंग कर सकते हैं. इंटरनेट को जल्दी- जल्दी खत्म होने से कैसे रोक सकते हैं.

इंटरनेट बचाने के लिए करें ये सेटिंग

इसके लिए सबसे पहले अपने फोन में सेटिंग में जाएं, यहां पर नेटवर्क एंड इंटरनेट के ऑप्शन पर क्लिक करें, ये ऑप्शन अलग-अलग फोन में अलग नाम से हो सकता है. यहां पर डेटा सेवर मोड सलेक्ट करें, अब डेटा सेवर को इनबेल करदें.

फोटोज ऐप में सेटिंग

ऊपर बताई गई डेटा सेवर ट्रिक फॉलो करने के बाद अपने फोन में फोटोज ऐप ओपन करें. यहां पर अपना प्रोफाइल पर क्लिक करें और सेटिंग के ऑप्शन पर जाएं. यहां पर बैकअप में जाएं, नीचे स्क्रॉल करें मोबाइल डेटा यूजेज पर क्लिक करें. यहां पर जो पहला ऑप्शन है उसे बंद कर दें.

वॉट्सऐप पर करें सेटिंग

ऊपर की दो सेटिंग ठीक करने के बाद वॉट्सऐप ओपन करें, यहां पर थ्री डॉट पर क्लिक करने के बाद सेटिंग के ऑप्शन में जाएं. स्टोरेज एंड डेटा पर क्लिक करें, वेन यूजिंग मोबाइल डेटा के ऑप्शन पर क्लिक करें. यहां पर 4-5 ऑप्शन शो होंगे फोटो, वीडियो तक इन सबको ऑफ कर दें.

फोन की सेटिंग

अपने फोन की सेटिंग में जाएं, यहां पर सर्चबार में डेटा यूजेज लिख कर सर्च करें, ऐडवर्टाइज पर टैप करें, इसके बाद ऐप डेटा यूजेज पर क्लिक करें, यहां पर वो सभी ऐप्स शो हो जाएंगे जो बैकग्राउंड में डेटा का इस्तेमाल कर रहे हैं, आपको जिन ऐप्स को परमिशन नहीं देनी हैं उन्हें एक-एक कर के बंद कर सकते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.