Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

बरेली में बवाल… दो समुदायों में जमकर चले ईंट पत्थर, 32 लोगों पर FIR दर्ज; पूरी कहानी

34

उत्तर प्रदेश के बरेली के बाकरगंज में शनिवार को दो समुदायों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले. सूचना पर इलाके में पहुंची पुलिस तो दोनों गुटों के लोग भाग खड़े हुए. पुलिस ने इस मामले में 10 नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. वहीं, 2 लोगों को गिरफ्तार भी किया है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें इलाके में छापेमारी कर रही है. वहीं, इलाके में पुलिसबल की तैनाती कर दी गई है.

बरेली के थाना क्लास क्षेत्र के बाकरगंज के रहने वाले दोनों समुदायों के कुछ युवकों में शराब पीने के दौरान विवाद हो गया था. इसके बाद दोनों समुदाय के दर्जनों लोग सड़क पर आमने-सामने आ गए. जमकर पत्थरबाजी और लाठी-डंडे चले. इस घटना से मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. लोगों ने घरों के दरवाजे बंद कर लिए. मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठियां भांजकर उपद्रवियों को भगाया.

जानिए पूरा मामला

दरअसल, किला क्षेत्र के बाकरगंज के बाल्मीकि बस्ती का रहने वाले सौरभ दूसरे समुदाय के शानू के साथ शराब पी रहा था. इस दौरान दोनों में किसी बात पर कहासुनी हो गई. इसके बाद विवाद बढ़ गया और दोनों समुदायों के लोग आपस में भिड़ गए. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

क्या बोले अधिकारी?

वहीं, पूरे मामले में एसपी सिटी मानुष पारीक ने जानकारी बताया कि शराब के नशे में दो युवकों में विवाद हुआ था. उसके बाद दोनों पक्षों की तरफ से एक-दूसरे पर पथराव किया गया. चौकी प्रभारी की तरफ से दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. एसपी ने कहा कि किसी भी तरीके के अफवाह फैलान पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है. दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.