Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ramayan Movie Update: रणबीर कपूर और यश की ‘रामायण’ की शूटिंग से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें फिल्म के बा... Yूलिन चेन केस: भूकंप वैज्ञानिक यूलिन चेन की रिहाई के लिए व्हाइट हाउस ने दिया भरोसा, जानिए पूरा मामला Iran Hormuz Strait Proposal: होर्मुज स्ट्रेट को खोलने के लिए ईरान तैयार, अमेरिका के सामने रखी यह शर्... Apple M-Series Chip Desktops: भारत में आए नए Mac Mini और Mac Studio, शुरुआती कीमत ₹99,900 Indira Ekadashi Vrat 2026: पितरों की मुक्ति का महाव्रत है इंदिरा एकादशी, जानें पारण का समय और नियम Vande Bharat and Shatabdi Comparison: वंदे भारत और शताब्दी एक्सप्रेस में क्या है मुख्य अंतर? जानिए य... Gold Silver Price Update Punjab: सोना खरीदने वालों को राहत, चांदी के दामों में उछाल; जानें पंजाब में... Jalandhar Fake News Alert: न्यू शहीद बाबू लाभ सिंह नगर स्कूल में नहीं हुआ कोई किडनैपिंग का प्रयास; प... Ludhiana GST Raid News: लुधियाना के सर्राफा बाजार में जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई; जगदंबे ज्वैलर्स... Amritsar Medical News: गुरु नानक देव अस्पताल में जल्द शुरू होंगी सुपर स्पेशलिटी सेवाएं; किडनी ट्रांस...

नारायणपुर में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, ITBP के 2 जवान शहीद

53

नारायणपुर : छत्तीसगढ़ में शनिवार को एंटी नक्सल ऑपरेशन से वापस लौट रहे आईटीबीपी के जवान नक्सलियों द्वारा प्लांट IED ब्लास्ट के चपेट में आ गए। ब्लास्ट में 4 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें गंभीर हालत में मोहंदी कैंप से हेलीकॉप्टर की मदद से रायपुर जिला अस्पताल लाने की तैयारी की जा रही थी। इसी बीच 2 गंभीर जवानों की सांसें थम गई। वहीं अन्य दो जवानों का अस्पताल में इलाज जारी है।

नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि नारायणपुर के ओरछा, मोहंदी एवं  ईरकभट्टी में आईटीबीपी और बीएसएफ के जवान पेट्रोलिंग पार्टी के लिए निकले हुए थे। जहां सर्चिंग से वापस कैंप लौटते वक्त नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर जवानों को निशाना बनाया है। घूरबेड़ा में आईडी ब्लास्ट में चार जवान घायल हो गए थे, जिनमें से दो जवान जो गंभीर रूप से घायल हुए थे, इन जवानों को एयरलिफ्ट कराकर रायपुर लाने की तैयारी थी लेकिन यह दोनों जवान शहीद हो गए हैं। शहीद जवान का नाम अमर पंवार और के राजेश है। यह आईटीबीपी के 53 बटालियन में तैनात थे। फिलहाल दो घायल जवान खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.