Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी

महाकाल मंदिर में VIP नियमों का उल्लघंन, CM शिंदे के बेटे ने किया गर्भगृह में प्रवेश

36

उज्जैन : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सांसद पुत्र श्रीकांत शिंदे पर मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर के पूजन संबंधित नियम तोड़ने के आरोप लगे हैं।  शिवसेना सांसद शिंदे ने महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश कर श्री महाकाल की पूजा की। इस दौरान उनके साथ उनकी धर्मपत्नी और दो अन्य लोग भी उपस्थित थे। ये घटना कल देर शाम की बताई जा रही है, जिसके वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। बता दें कि गर्भगृह में प्रवेश पर पिछले एक साल से रोक लगी हुई है, जिससे केवल पंडितों और पुजारियों को ही अंदर जाने की अनुमति है।

बताया जा रहा है कि श्रीकांत शिंदे शाम की आरती के दौरान मंदिर पहुंचे और गर्भगृह में प्रवेश कर लगभग पांच मिनट तक पूजन किया। श्री महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में सिर्फ पुजारियों को ही प्रवेश करने की अनुमति है। अन्य श्रद्धालु बाहर से दर्शन कर सकते हैं। मंदिर प्रशासन ने लगभग एक साल पहले व्यवस्थाओं के मद्देनजर ये नियम लागू कर दिया है।

इसी बीच प्रदेश कांग्रेस के आधिकारिक एक्स हैंडल पर भी इन तस्वीरों को लेकर सवाल खड़े किए गए हैं। प्रदेश कांग्रेस की ओर से की गई पोस्ट में कहा गया है कि सत्ता के मद में भाजपा और उनके सहयोगी दलों के नेता अपने आप को भगवान से भी ऊपर मानने लगे हैं। नीति, नियम और उनका पालन इन्हें कहां रास आएगा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के बेटे द्वारा बाबा महाकाल मंदिर के गर्भ गृह में पत्नी और दो अन्य लोगों के साथ प्रवेश करना ना सिफर् नियमों का बल्कि सुरक्षा का भी उल्लंघन है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.