Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क...

चुनाव आयोग ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों लगातार फेल हो रहे हैं Exit Poll

51

देश में हाल ही में दो राज्यों में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए, और उनके परिणाम भी आ चुके हैं। एग्जिट पोल के अनुसार, हरियाणा में कांग्रेस को आगे बताया जा रहा था। सभी मीडिया चैनल इस बात की पुष्टि कर रहे थे कि कांग्रेस इस बार सरकार बनाने जा रही है। हालांकि, जब 8 अक्टूबर को चुनाव परिणाम आए, तो सभी दंग रह गए। एग्जिट पोल पूरी तरह से फेल हो गए, और अब बीजेपी राज्य में सरकार बनाने जा रही है। यह परिणाम उन सभी अनुमानों के विपरीत था जो चुनाव से पहले किए गए थे।

इस बीच, मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा करते हुए एग्जिट पोल पर भी एक महत्वपूर्ण बयान दिया। उन्होंने इस विषय पर अपनी राय साझा की, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि चुनाव परिणामों और एग्जिट पोल में बड़ा अंतर क्यों आ जाता है।आइए जानते है विस्तार से…

राजीन कुमार ने एग्जिट पोल को लेकर बड़ा ब्यान दिया 
मंगलवार को महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 की तारीखों की घोषणा के बाद चुनाव आयोग ने एग्जिट पोल के संदर्भ में एक महत्वपूर्ण बयान दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि चुनाव परिणाम आने से पहले एक पूरी प्रक्रिया होती है। राजीव कुमार के अनुसार, मतगणना के दिन पहला रिजल्ट सुबह 9:10 बजे आता है। मतदान समाप्त होने के बाद रात 8:05 बजे से ही मीडिया में चुनाव के रुझान दिखाए जाने लगते हैं। इस समय सीमा के कारण एग्जिट पोल और चुनाव परिणामों में बड़ा अंतर आ जाता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.