Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

दमोह में मनाया गया ख्वाजा अब्दुस सलाम चिश्ती का 34 वां उर्स मुबारक, उर्से सलामी में देश के अनेक शहरों से पहुंचे ज़ायरीन

30

दमोह : मध्यप्रदेश के दमोह में चिश्ती नगर स्थित दरगाह महान सूफी संत हजरत ख्वाजा अब्दुस सलाम चिश्ती रहमत तुल्ला अलैह का वार्षिक 34 वां उर्स मुबारक मनाया गया। इस अवसर पर देश भर से ख्वाजा साहब के मुरीद शिष्य पहुंचे और मज़ार शरीफ पर फूल चादर पेश किए गए चार दिवसीय उर्से सलामी में अनेक कार्यक्रम हुए जिसमें प्रसिद्ध शायरों मौलानाओं ने उर्स पाक की महफ़िलों में शिरकत की वहीं मेहमान क़व्वालों नें सूफियाना कलाम पढ़े गए।

ख्वाज़ा साहब ने अपने जीवन के आख़री पल दमोह में ही बिताए और यहीं बनी दरगाह

ख्वाजा साहब के मुरीद (शिष्य) देश भर में मौजूद हैं। आप ख्वाजा साहब जिला होशंगाबाद के पचमढ़ी की खूबसूरत वादियों को छोड़ दमोह में अपने मुरीदों (शिष्यों) के बीच रहना ही पसंद किया हयाते ज़िंदगी में अक्सर मुरीदों के पास दमोह में हाजी कासिम हाजी हासिम ठेकेदार के मकान पर रुकना होता रहा।

ख्वाज़ा साहब के जीवन के आखिरी पल दमोह में बीते और यहीं आपका इंतक़ाल पर्दा ऊर्दू माह ग्यारवीं शरीफ की 9 वीं तारीख को 34 वर्ष पूर्व दमोह में ही हुआ था जिनकी मज़ार दरगाह शरीफ ख्वाजा साहब के पसंदीदा अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शायर नैयर दमोही साहब के निवास स्थान पुराना बाज़ार नंबर 02 चिश्ती नगर में बनी। तभी से इस वार्ड को चिश्ती नगर के नाम से ख्याति मिली क्योंकि ख्वाजा साहब चिश्तिया सिलसिले से ताल्लुक रखते हैं।

यहां होने वाले उर्स कार्यक्रम में देश प्रदेश के अनेक शहरों से दरगाह पर हाजिरी देने आते हैं। दमोह के चिश्ती नगर में हर वर्ष होने वाला उर्स अंजुमन चिश्तिया कमेटी द्वारा किया जाता है। दमोह से बाहर अन्य शहरों से आने वाले ज़ायरीन दरबार में आते हैं और अपनी हाजरी देने के साथ ही दुआएं मांगते हैं। ख्वाजा साहब ने सभी धर्मों के लोगों को प्रेम और शांति का संदेश दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.