Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...

अग्निवीरों की मौत पर राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, पूछा शहादत पर भेदभाव क्यों?

43

नासिक के देवलाली में स्थित आर्टिलरी स्कूल में प्रशिक्षण सत्र के दौरान हुए विस्फोट में दो अग्निवीरों की मौत हो गई. इस घटना को लेकर कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार किया है. साथ ही उन्होंने दोनों मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की. राहुल ने सोशल मीडिया पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया है.

अपने पोस्ट में राहुल गांधी ने कहा है कि ‘नासिक में ट्रेनिंग के दौरान दो अग्निवीर गोहिल विश्वराजसिंह और सैफत शितका निधन एक दर्दनाक घटना है.उनके परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. इसके आगे उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा ‘यह घटना एक बार फिर अग्निवीर योजना पर गंभीर सवाल उठाती है, जिनका जवाब देने में BJP सरकार असफल रही है. कांग्रेस सांसद ने सवाल किया कि क्या गोहिल और सैफत के परिवारों को समय पर मुआवजा मिलेगा, जो किसी अन्य जवान की शहादत के बराबर हो?.

 

‘अग्निपथ योजना सेना के साथ अन्याय है’

इसके आगे उन्होंने पूछा ‘अग्निवीरों के परिवारों को पेंशन और अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ क्यों नहीं मिलेगा? जब दोनों ही सैनिकों की जिम्मेदारियां और बलिदान समान हैं, तो उनके शहादत के बाद यह भेदभाव क्यों?. उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना सेना के साथ अन्याय है और हमारे वीर जवानों की शहादत का अपमान है. इसके लिए प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री को जवाब देना चाहिए कि क्यों एक सैनिक की जिंदगी दूसरे सैनिक से अधिक मूल्यवान है?.

राहुल गांधी की अपील ‘जय जवान’ आंदोलन से जुड़ें

राहुल गांधी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आइए मिलकर इस अन्याय के खिलाफ खड़े हों. BJP सरकार की अग्निवीर योजना को हटाने के लिए, देश के युवाओं और सेना के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए हमारे ‘जय जवान’ आंदोलन से आज ही जुड़ें!.

वैसे ये कोई पहला मौका नहीं है जब राहुल गांधी ने अग्निवीर योजना को लेकर सरकार पर हमला किया हो, इससे पहले भी वो कई मौकों पर अग्निवीर योजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरते रहे हैं. संसद में भी उन्होंने इस योजना का मुद्दा उठाया था, वहीं अपनी चुनावी रैलियों में भी उन्होंने अग्निवीर योजना को लेकर सवाल खड़े किए हैं. हालांकि केंद्र सरकार लगातार अग्निवीर योजना की तारीफ करते हुए इसे देश के युवाओं के लिए बेहतर बतारही है.

प्रशिक्षण सत्र के दौरान हुआ था हादसा

वहीं महाराष्ट्र के नासिक मामले की बात करें तो बताया जा रहा है कि अग्निवीरों की एक टीम तोप से गोले छोड़ रही थी, इसी दौरान एक गोला फट गया. इस हादसे में दो अग्निवीर गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे. उन्हें देवलाली के सैन्य अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था. फिलहाल इस हादसे की जांच की जा रही है. सेना ने हादसे के सही कारण का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.