Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

मुख्यमंत्री साय नए आवास में हुए शिफ्ट, आज से कार्यालय का कामकाज भी किया शुरू

69

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री नए आवास में शिफ्ट होने के बाद आज से कार्यालय का कामकाज भी शुरू किया। नए कार्यालय से ही मुख्यमंत्री ने कुछ महत्वपूर्ण फाइलों का अनुमोदन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री सचिवालय के अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद रहे। पंजाब केसरी ने पहले ही बता दिया था कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जल्द ही अपने नए आवास सेक्टर 24 नया रायपुर अटल नगर में शिफ्ट हो सकते हैं। नवरात्रि के पहले दिन से सीएम का परिवार नए बंगले में तीन दिवसीय पूजा पाठ करा रहा था। साथ ही नए सीएम हाउस का इंटीरियर, कंस्ट्रक्शन से जुड़ा काम तेजी से किया जा रहा था। कयास लगाए जा रहे थे कि मुख्यमंत्री जल्द परिवार सहित अपने नए आवास में शिफ्ट होंगे जिसके बाद बीते 5 अक्टूबर शनिवार को सीएम विष्णु देव साय भी नया रायपुर के आवास में पूजा अर्चना कर गृहप्रवेश किया

इस अवसर पर सीएम के ने अपनी धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय के साथ विधि विधान से मंत्रोच्चार और शंख ध्वनि के बीच पूजा-अर्चना भी की। इस मौके पर मुख्यमंत्री के खास रिश्तेदार कार्यक्रम में शामिल रहे हालांकि कार्यक्रम को पूरी तरह से निजी रखा गया था। मुख्यमंत्री से जुड़े हुए लोग ही इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर निवास कार्यालय में विधिवत कामकाज की शुरुआत की..

सीएम विष्णु देव साय ने आज नवा रायपुर सेक्टर 24 स्थित अपने निवास कार्यालय में विधिवत कामकाज की शुरुआत की। इस मौके पर मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, पी. दयानंद और बसवराजु एस. ने उनका नए कार्यालय में स्वागत किया।

नए कार्यालय में पहले दिन महत्वपूर्ण फाइलों पर किया साइन..

मुख्यमंत्री के नया रायपुर सेक्टर 24 के नए आवास से आज कामकाज की शुरुआत हो चुकी है। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पहले दिन कुछ महत्वपूर्ण फाइलों का अनुमोदन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री सचिवालय के अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.