Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

डांडिया और गरबा नाइट के लिए इन एक्ट्रेसेस के लहंगा लुक से लें स्टाइलिंग टिप्स, सब करेंगे तारीफ

48

शारदीय नवरात्रि की शुरुआत आज से हो गई है. इन 9 दिनों के दौरान भक्त देवी मां को प्रसन्न करने के लिए पूजा-पाठ करते हैं,हर दिन देवी मां के अलग-अलग नौ रूपों की पूजा की जाती है.इस दौरान भक्त व्रत रखते हैं.शारदीय नवरात्री के दौरान दुर्गा पूजा इसके अलावा गरबा और डांडिया नाइट का आयोजन किया जाता है.जो गुजरात में काफी प्रसिद्ध है.डांडिया और गरबा गुजरात की पारंपरिक नृत्य शैलियां हैं.नवरात्रि के दौरान ये विशेष रूप से लोकप्रिय होती हैं.इन नृत्यों का आयोजन ज्यादातर जगहों पर रात के समय किया जाता है.

नवरात्रि के दौरान, डांडिया और गरबा नाइट का आयोजन बहुत सी जगहों पर बड़े धूमधाम से किया जाता है. लोग अपने दोस्तों और परिवार के साथ मिलकर इन नृत्यों का आनंद लेते हैं. इस दौरान गरबा और डांडिया नाइट के आयोजन स्थल को खूबसूरती से सजाया जाता है और लोगों का उत्साह देखने लायक होता है. जिसकी तैयारी बहुत पहले से ही शुरु कर दी जाती है. इस अवसर पर हर एक महिला सुंदर और स्टाइलिश दिखना चाहती है. जिसके लिए बेहतरीन आउटफिट कैरी करती हैं. ज्यादातर महिलाएं इस दौरान लहंगा पहनना पसंद करती हैं. ऐसे में आप इन एक्ट्रेसेस के एथनिक लुक्स से स्टाइलिंग टिप्स ले सकती हैं.

आप गरबा और डांडिया नाइट के लिए जाह्नवी कपूर के लहंगा लुक से आइडिया ले सकती हैं.उन्होंने मल्टी कलर हैवी वर्क चनिया चोली स्टाइल लंहगा कैरी किया है.साथ ही गले में चोकर स्टाइल नेकलेस,बन हेयर स्टाइल और उस पर फूल लगाएं हैं.एक्ट्रेस का ये लुक बहुत स्टाइलिश लग रहा है.

गरबा और डांडिया नाइट में स्टाइलिश दिखने के लिए आप एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के इस लुक से आइडिया ले सकती हैं.उन्होंने ओरेंज कलर में चनिया चोली स्टाइल लहंगा वियर किया है.साथ ही नथनी,इयररिंग्स और चोकर स्टाइल ऑक्सीडाइज ज्वेलरी से लुक को कंप्लीट किया है.साथ ही खुले बाल से लुक को स्टाइलिश बनाया है.

जेनेलिया डिसूजा ने मल्टी कलर में चनिया चोली स्टाइल लहंगा कैरी किया है.साथ ही कंट्रास्ट में हैवी दुपट्टा कैरी किया है.लुक को कंप्लीट करने के लिए एक्ट्रेस ने हेयर स्टाइल में जुड़ा बनाकर गजरा लगाया है.साथ ही हैवी ज्वेलरी लुक को कंप्लीट किया है.उनका ये लुक काफी स्टाइलिश लग रहा है.

सारा अली खान ने मल्टी कलर में चनिया चोली स्टाइल लहंगा कैरी किया है,साथ ही हैव ज्वेलरी,मैसी पोनीटेल और मिनिमल मेकअप से लुक कंप्लीट किया है.उनका ये लुक काफी अट्रैक्टिव लग रहा है.गरबा और डांडिया नाइट के लिए आप एक्ट्रेस के इस लुक से आइडिया ले सकती हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.