Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

अनंत की शादी पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल, किसका पैसा खर्च कर रहा अंबानी परिवार?

140

एशिया के सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी इसी साल हुई है. जिसकी चर्चा सिर्फ भारत या एशिया में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में हुई. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो मुकेश अंबानी ने अपने बेटे की शादी पर 5 हजार करोड़ रुपए खर्च किए थे. अब कांग्रेस लीडर राहुल गांधी ने हरियाणा विधानसभा की चुनावी जनसभा में इस पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. उन्होंने बहादुरगढ़ की रैली में कहा कि अंबानी ने अपने बेटे की शादी में हजारों करोड़ रुपए खर्च किए. आखिर वो किसका पैसा है? आइए आपको भी बताते हैं कि राहुल गांधी ने हरियाणा के चुनावी जनासभा में क्या कहा है.

किसान कर्ज लेकर ही शादी कर सकता है

बहादुरगढ़ की रैली में राहुल गांधी ने लोगों से पूछा कि क्या आपने अंबानी की शादी देखी है? अंबानी ने शादी पर करोड़ों खर्च किए. यह किसका पैसा है? यह आपका पैसा है. …आप अपने बच्चों की शादी के लिए बैंक से कर्ज लेते हैं लेकिन सरकार ने ऐसा स्ट्रक्चर तैयार किया जिसके तहत सिर्फ 25 लोग शादियों पर करोड़ों खर्च कर सकते हैं, लेकिन एक किसान कर्ज में डूबकर ही अपने बच्चों की शादी कर सकता है. यह संविधान पर हमला नहीं है तो क्या है?

5 हजार करोड़ रुपए था बजट

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में 5 हजार करोड़ रुपए खर्च हुआ था. जिसके बाद ये शादी दुनिया की सबसे महंगी शादी बन गई. 12 जुलाई, 2024 को मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हुई शादी में दुनिया भर की मशहूर हस्तियों, राजनेताओं और व्यापारिक नेताओं ने भाग लिया. लेकिन सभी का ध्यान इस शादी के बजट पर टिक गया. एनसी फाइनेंशियल एडवाइजरी सर्विसेज के फाउंडर नितिन चौधरी के एनालिसिस के अनुसार अनंत और राधिका की शादी का कुल बजट मुकेश अंबानी की कुल नेटवर्थ की 0.5 फीसदी के बराबर ही था.

कुल संपत्ति का सिर्फ 0.5 फीसदी

एक रिपोर्ट के अनुसार, एक भारतीय जिसकी नेटवर्थ 50 लाख से एक करोड़ रुपए के बीच है वह शादी में 10 से 15 लाख रुपए आसानी से खर्च कर देता है. वहीं जिसकी नेटवर्थ 10 करोड़ रुपए से ज्यादा है तो वह शादी पर आसानी से डेढ़ करोड़ रुपए खर्च कर देता है. इसका मतलब है कि एक भारतीय शादी में अपनी कुल संपत्ति का 5 से 15 फीसदी तक खर्च कर देता है. मुकाबले में अब अनंत अंबानी की शादी के खर्च को देखें तो मुकेश अंबानी की कुल नेटवर्थ तब 123 अरब डॉलर थी. 5000 करोड़ रुपए शादी में खर्च हो भी गए तो वह कुल संपत्ति के 0.5 फीसदी के बराबर है. जो समुद्र में एक बूंद के बराबर है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.