Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पुणे के बाद अब इंदौर में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम: 12 सितंबर को महारानी अहिल्याबाई... कौशांबी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट: 11 की मौत, दर्जनों घायल; 10 बुलडोजर से हटाया जा रह... राजस्थान में नए एक्सप्रेसवे पर परिवार ने की 'दावत': सड़क किनारे बैठकर खाना खाते वीडियो वायरल; सोशल म... उन्नाव के भगवंतनगर में उमड़ा बहनों का सैलाब: समाजसेवी पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने कराया रक्षाबंधन महोत... 'आरोपियों पर एक्शन नहीं, राहुल पर केस दर्ज': जयराम रमेश बोले- 24 घंटे में साबित हो गया दलितों के साथ... मुंबई में सीढ़ियों पर साइकिल खड़ी करने पर 15 लाख का जुर्माना: बॉम्बे हाई कोर्ट ने रद्द किया फैसला, स... ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जा रही बस में गैंगरेप: फिरोजाबाद कनेक्शन आया सामने; बस मालिक ने पुलिस को दी ड... पीएम स्वनिधि से बदली जिंदगी, पर अब आजीविका पर संकट; बेंगलुरु की इडली-डोसा वेंडर टीएस निंगम्मा की दास... कौशांबी पटाखा गोदाम में भीषण विस्फोट: 10 की मौत, कई मकान जमींदोज; 2 किमी तक गूंजा धमाका खन्ना: जमीन विवाद में रिटायर्ड ASI ने निगला जहरीला पदार्थ, पुलिस ने धमकी और दबाव बनाने के आरोप में द...

सिवनी में अपराधियों ने दुकानों के शटर तोड़े, फिर दरवाजे पर लिखा- ‘जीत चोर की…’

31

मध्य प्रदेश के सिवनी में चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं. यहां लखनादौन के घंसौर में अपराधियों ने एक ही रात में बाइक एजेंसी और एक दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया. साथ ही वारदात को अंजाम देने के बाद दुकान के शटर पर ‘जीत चोर की’ लिख दिया.

अपराधियों ने बाइक एजेंसी और दुकान के शटर के ताले तोड़ दिए. साथ ही 50 हजार रुपये कैश और एक बाइक की चोरी कर ली. चोरी की इस घटना से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है. घटनास्थल पर पुलिस पहुंची तो दुकान के अंदर सामान बिखरे पड़े थे. एजेंसी के अंदर बाइक संबंधी दस्तावेज फाड़ दिए गए थे. चोरी की घटना शुक्रवार रात की है.

सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए

घंसौर थाना प्रभारी डोमन सिंह मरावी के मुताबिक, सूचना पर पुलिस की एक टीम मौके पर गई थी. आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए हैं. स्थानीय लोगों से भी बात की गई है. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है. जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

चोरी की घटना से लोगों में नाराजगी

चोरी की इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि इलाके में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है. अपराधी बेलगाम हो गए हैं, जिसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने चोरी की घटना के बाद शटर पर ‘जीत चोर की’ लिख दिया. मतलब कि अपराधी खुलेआम पुलिस को चुनौती दे रहे हैं, उन्हें लगता है कि वे पकड़े नहीं जाएंगे. पुलिस इलाके में रात्रि गश्त भी नहीं कर रही है.

इससे पहले लखनादौन में 10 दिन पहले चोरों ने एक घर को निशाना बनाया था. चोर जेवरात, कैश और अन्य सामग्री लेकर फरार हो गए थे. इस मामले में पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार किया था. समनापुर गांव निवासी अभिलाष ने बताया कि 19 सितंबर को वह जबलपुर गया था. 22 सितंबर को घर आया तो कीमती सामान गायब थे. इसके बाद पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.