Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

तिरुपति बालाजी के प्रसाद की पवित्रता भंग होने के विरोध में सड़क पर उतरे साधु-संत व लोग

25

 देवास। सनातन धर्म की आस्था के केंद्र श्री तिरुपति बालाजी के प्रसाद में चर्बी युक्त घी के प्रयोग से आक्रोश है। हिन्दू धर्म आस्था को चोट पहुंचाने वाले दोषियों को फांसी की सजा की मांग को लेकर साधु, संतों के साथ लोग मंगलवार को सड़क पर उतर आए।

आक्रोश रैली निकालकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन दिया गया। इंदौर छत्रीबाग वेंकटेश मंदिर नागौरिया पीठाधीश्वर स्वामी विष्णु प्रपन्नाचार्य महाराज ने आह्वान किया था।

इसके चलते वैश्य महासम्मेलन खाटू श्याम सेवा समिति द्वारा रामद्वारा के संत रामचरण महाराज, मां चामुंडा पुजारी महंत सुरेश नाथ, कालीचरण महाराज की अगुवाई में गणेश देवस्थान मंडल, मारवाड़ी महिला संगठन सदस्य, विहिप, बजरंग दल पदाधिकारी सहित अनेक संगठन, संस्थाओं के पदाधिकारी की उपस्थिति में माता टेकरी सीढ़ी द्वार से रैली प्रारंभ होकर कलेक्टर कार्यालय पहुंची।

ज्ञापन में खाद्य सामग्री एवं पैकिंग सामग्री पर देवी-देवताओं के चित्र हटाने, खाद्य सामग्री होटल रेस्टोरेंट पर बड़े अक्षरों में शुद्ध शाकाहारी हिंदी में अंकित करने के लिए भी मांग की गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.