Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

दो दिन गर्मी, फिर शुरू होगा वर्षा का दौर, भीगेगा शहर

32

ग्वालियर। बंगाल की खाड़ी में एक के बाद एक बने तीव्र कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से पिछले दो सप्ताह के दौरान शहर में वर्षा के सारे रिकार्ड ध्वस्त हो गए। 98 साल बाद शहर में ऐसी वर्षा का दौर देखा गया और सीजन की कुल वर्षा के सारे कीर्तिमान ध्वस्त हो चुके हैं। वर्तमान में सीजन की कुल वर्षा भी 1188.9 मिमी हो चुकी है।

इस सप्ताह दो दिन गर्मी के बाद फिर से वर्षा का दौर चलेगा, क्योंकि बंगाल की खाड़ी में फिर एक कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय होकर शहर के नजदीक से गुजरेगा। इस दौरान फिर से वर्षा का क्रम शुरू हो जाएगा। इसकी शुरुआत 25 सितंबर से होने की संभावना जताई गई है। ऐसे में शहर का मौसम फिर से खुशनुमा हो जाएगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। इसके अलावा शहर में हल्की ठंडक की शुरुआत भी हो जाएगी।

सात दिन के मौसम का पूर्वानुमान

  • 22 सितंबर-आसमान साफ रहेगा। इसके चलते तेज धूप खिलेगी और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी।
  • 23 सितंबर-बादलों की मौजूदगी न रहने के कारण अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
  • 24 सितंबर-नया सिस्टम सक्रिय होने से आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
  • 25 सितंबर-हवाओं में नमी आने के कारण आसमान में बादलों की मौजूदगी रहेगी। हल्की वर्षा की संभावना।
  • 26 सितंबर-आसमान में बादलों की मौजूदगी होने के कारण हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है।
  • 27 सितंबर-नए सिस्टम के कारण मध्यम वर्षा की संभावना। अधिकतम तापमान में गिरावट होगी।
  • 28 सितंबर-आसमान साफ रहेगा। धूप खिलने से तापमान 32 से 33 डिसे के आसपास रहेगा।

इस सप्ताह का अनुमानित पारा

दिनांक अधिकतम न्यूनतम

22 सितंबर 34 25

23 सितंबर 35 24

24 सितंबर 35 25

25 सितंबर 35 25

26 सितंबर 34 25

27 सितंबर 33 24

28 सितंबर 32 24

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.