Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...

सुप्रीम कोर्ट में फंसा हुआ है मामला? WhatsApp पर जानें कब होगी केस की सुनवाई, ये है तरीका

39

देश की कोर्ट में इस रिकॉर्ड मामले न्याय के लिए पेंडिंग हैं. जिसमें सबसे ज्यादा मामले सुप्रीम कोर्ट में लंबित हैं. सुप्रीम कोर्ट ने वादी और प्रतिवादी की सहूलियत के लिए वॉट्सऐप के जरिए लंबित मुकदमों की अपडेट की जानकारी देने की सुविधा शुरू की है.

इस वॉट्सऐप नंबर से मिलेगी जानकारी

सुप्रीम कोर्ट ने लंबित मुकदमों के अपडेट की जानकारी देने के लिए वॉट्सऐप का 87687676 नंबर जारी किया है. जिस पर कोई कॉल या मैसेज नहीं किया जा सकेगा. सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने इस सुविधा की शुरुआत करते हुए कहा कि ये सुविधा हमारे रोजाना के कामकाज और आदतों में महत्वपूर्ण बदलाव लाएगी और इससे कागज बचाने में काफी मदद मिलेगी. वहीं सालिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि यह एक क्रांतिकारी कदम है.

वॉट्सऐप नंबर से क्या होगा फायदा?

CJI ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के वॉट्सऐप नंबर से वकीलों की सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच बढ़ेगी. साथ ही दूर दराज में रहने वाले लोगों को कोर्ट की कार्यवाही की सूचना मिलेगी. सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री के विचारों को साझा करते हुए कहा कि सरकार डिजिटलीकरण को बढ़ावा दे रही है. ताकि लोगों की न्याय तक पहुंच आसान हो.

कोर्ट में लगे मुकदमों की सूची कैसे मिलेगी?

जस्टिस चंद्रचूड़ इस पीठ की अध्यक्षता कर रहे हैं. चीफ जस्टिस ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के वॉट्सऐप नंबर से अब वकीलों को केस दाखिल होने के बारे में आटोमेटेड मैसेज मिलेगा. इसके अलावा वकीलों को वाद सूची भी मोबाइल पर उपलब्ध होगी. वाद सूची का मतलब है कि कोर्ट में सुनवाई के लिए उस दिन लगे मुकदमों की सूची.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.