Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

महाराष्ट्र: गणेश विसर्जन जुलूस पर फेंके पत्थर, मूर्ति हुई खंडित, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

29

महाराष्ट्र में ठाणे के भिवंडी इलाके में गणपती विसर्जन के दौरान बवाल हो गया. अराजकतत्वों ने विसर्जन जुलूस पर पत्थर फेंक दिए. इसको लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए. स्थिति तनावपूर्ण हो गई. गणेश विसर्जन करने जा रहे लोग हंगामा करने लगे. दूसरी ओर से भी दूसरे पक्ष के लोग इकट्ठा हो गए. स्थिति तनावपूर्ण होते देख पुलिस ने लाठी चार्ज कर हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ा.

मंगलवार की रात ठाणे जिले के भिवंडी में गणपती विसर्जन बड़े ही धूमधाम से किया जा रहा था. रात करीब बारह बजे घुघट नगर से विर्सजन के लिए बप्पा की मूर्ति को नदीनाका कामवारी नदी ले जा रहे थे. जुलूस वंजरपट्टी नाका से गुजर रहा था. जुलूस जब हिन्दुस्तानी मस्जिद के पास पहुंचा तो वहां दूसरे समाज के लोगों से कहासुनी हो गई. आरोप है कि दूसरे पक्ष के कुछ शरारती लड़कों ने जुलूस पर पत्थर फेंक दिए. आरोप है कि कुछ पत्थर गणेश प्रतिमा को लगे जिससे मूर्ति खंडित हो गई. इस पर मंडल के लोगो ने मूर्ति तोड़ने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया.

भीड़ ने दूसरे पक्ष के युवक को पकड़कर पीटा

गुस्साई भीड़ ने दूसरे पक्ष के एक युवक को पकड़ लिया और उसकी बुरी तरह पिटाई लगा दी. वहां पहुंची पुलिस ने युवक को भीड़ से छुड़ाया. घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस पहुंच गई. उधर, मूर्ती खंडित का आरोप लगाते हुए मंडल के लोगो ने पत्थर फेंकने वाले लड़कों की गिरफ्तारी की मांग रख दी. घटना की खबर लगते ही कुछ और मंडल के लोग वहां इकट्ठा होकर नारेबाजी करने लगे. दूसरी ओर से भी लोग इकट्ठा होने लगे. देखते देखते दोनो समाज के लोगो की भीड़ बढ़ने से तनाव का माहौल बन गया.

होने लगा हंगामा, पुलिस ने किया लाठी चार्ज

हालात बिगड़ते देख डीसीपी, एसीपी समेत बड़े पैमाने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस अधिकारी भीड़ को समझान लगे, लेकिन पत्थर फेंकने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए भीड़ उग्र होने लगी. उन्होंने गणपति विसर्जन से मना कर दिया. इस बीच पुलिस और विरोध जता रही भीड़ के बीच धक्का-मुक्की होने लगी. मामला बिगड़ते देख पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया, जिसमें कई लोगों को चोट आई हैं. भीड़ की ओर से भी पुलिस पर हमला किए गया, जिससे कई पुलिसकर्मी चोटिल हो गए.

घटना की जानकारी पर भाजपा विधायक महेश चौघुले अपने समर्थकों के साथ पहुंच गए. वह शिवाजी चौक पर आरोपी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे. ज्वाइंट कमिश्नर ज्ञानेश्वर चव्हाण ने बताया कि कुछ लोगो को हिरासत में लिया गया है. मामला दर्ज करने के बाद जांच की जा रही है, जो भी दोषी होगा उसपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.