Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...

बालाघाट में जनसुनवाई में मांग को पूरा कराने युवक ने अपनाया नया तरीका

52

बालाघाट जिले में लोग लगातार अपनी शिकायतों को संबंधित अधिकारी को सौंप तो रहे है, लेकिन अधिकत्तर मामलों में उनकी सुनवाई नहीं होती है। जिससे आवेदक न सिर्फ मायूस होता है बल्कि उसका भरोसा भी उठ जाता है। कुछ ऐसा ही भरोसा कई बार आवेदन पर कार्रवाई न होने से उठने के बाद नये कलेक्टर से समस्या के समाधान की उम्मीद लेकर एक आवेदक मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में एक नये रुप में पहुंचा।

नहीं हो रही सुनवाई इसलिए अपनाया यह तरीका

आवेदनों को अपने शरीर में पहन कलेक्ट्रेट पहुंचे आवेदक जितेनद्र दमाहे ग्राम पंचायत किन्ही निवासी ने बताया कि उसने अपनी समस्या का समाधान किए जाने के लिए ज्ञापन जनपद पंचायत, जिला पंचायत को दिए जाने के बाद वहां से समाधान न होने पर जनुसुनवाई में 06 जून 2024, 25 जून 204, 09 अगस्त 2024 और 10 सितंबर 2024 को ज्ञापन सौंप चुका है।

पांचवी बार पहनकर जनसुनवाई में पहुंचा

आज तक किसी भी प्रकार का समाधान नहीं किया गया है। जिसके चलते वह आज मंगलवार को पांचवी बार पूर्व में सौंपे गए सभी आवेदनों को पहनकर जनसुनवाई में पहुंचा है। जिससे कि उसके ओर संबंधित अधिकारियों का ध्यान जाए और उसके मामले में कार्रवाई की जाए। आवेदक ने बताया कि नये कलेक्टर साहब से उसे बहुत उम्मीद है कि वह उसके मामले में त्वरित कार्रवाई करेंगे।

इस मामले में ग्रामीण व आवेदक चाह रहे जांच व कार्रवाई

आवेदक व ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत किन्ही के सरपंच, सचिव व इंजीनियर द्वारा किए गए कार्य की जांच कर कार्रवाई की मांग कर रहे है। यहां उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत में निषादराज भवन के पहले राशि 15 वें वित्त से एक लाख 56 हजार रुपये की राशि मस्टर रोल के माध्यम निकालकर सरपंच, सचिव ने खर्च कर लिया है और भवन निर्माण कार्य को कराया नहीं गया है।

स्वीकृत राशि का उपयोग नहीं किया गया

निषादराज भवन निर्माण के लिए जो कार्य किया गया और जितनी राशि स्वीकृत हुई थी। उतनी राशि का उपयोग नहीं किया गया है। जिसके चलते ही उक्त भवन निर्माण का काम बंद पड़ा हुआ है। जिसके चलते ही ग्रामीण ने इस पूरे मामले की जांच कर इस पर कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर लगातार ज्ञापन सौंप रहे है, लेकिन उनकी समस्या के तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.