Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Supreme Court Ruling: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला— बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करना है मौलिक अधिकार Kota Medical College News: कोटा में प्रसूता की संदिग्ध मौत पर हंगामा, सीजेरियन डिलीवरी और इंजेक्शन ल... Banda Road Accident News: उत्तर प्रदेश के बांदा में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के ... Yogi Adityanath on Navratri 2026: सीएम योगी ने की मां कालरात्रि की आराधना, कहा— '2017 से पहले प्रदेश... RG Kar Medical College Case: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को मिली जमानत, समिक भट्टाचार्य का ... Pregnancy Scan Guide: प्रेगनेंसी में अल्ट्रासाउंड क्यों जरूरी है और डॉक्टर एमआरआई (MRI) कराने से क्य... Greater Noida Mystery: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, फूड पॉइजन... Meerut Saurabh Rajput Murder Case: मौत की सजा पाने वाली मुस्कान अब जाएगी हाईकोर्ट, जेल प्रशासन से मा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: करोड़पति कारोबारी हत्याकांड के 9 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर... CJP Founder Abhijit Dipke Bail: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, 50...

‘दिल्ली नहीं पहुंच पाएगा’, इंडिगो की फ्लाइट में भिड़े दो पैसेंजर, दिल्ली मेट्रो जैसा हुआ ड्रामा

48

इंडिगो की एक फ्लाइट में केबिन में सामान रखने को लेकर दो पैसेंजर्स में हाथापाई हो गई. पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें दोनों पैसेंजर्स को अन्य लोगों के सामने एक-दूसरे पर चीखते-चिल्लाते और धमकाते हुए देखा जा सकता है. काफी देर तक चली मशक्कत के बाद केबिन क्रू और दूसरे पैसेंजर्स ने मामले तो शांत कराया.

चौंकाने वाली यह घटना 13 सितंबर को गुवाहाटी से दिल्ली जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में हुई. वायरल हुई क्लिप में देखा जा सकता है कि कैसे दो यात्रियों में बहस होती है और फिर देखते ही देखते दोनों एक-दूसरे पर धमकियों की बौछार कर देते हैं. मामले को शांत कराने के लिए फ्लाइट क्रू मेंबर को हस्तक्षेप करना पड़ा. हालांकि, इसके बाद भी पैसेंजर एक-दूसरे पर चिल्लाते रहे और धमकियां देते रहे.

वायरल हो रहे वीडियो में आप झगड़े में शामिल एक पैसेंजर को यह कहते हुए सुन सकते हैं, मेरे से बदतमीजी से कैसे बात कर रहा है. सॉरी बोलकर एहसान कर रहा है क्या. इस दूसरा शख्स धमकी भरे लहजे में कहता है, कोई नहीं दिल्ली पहुंचेगा. वीडियो में एक अन्य महिला यात्री दोनों पुरुषों से झगड़ा बंद करने और बैठ जाने की विनती करती हुई देखी जा सकती है. ये महिला झगड़ रहे दोनों यात्रियों में से किसी एक की फैमिली मेंबर मालूम पड़ती है. महिला को दूसरे यात्री से माफी मांगते हुए भी देखा जा सकता है.

यहां देखें वीडियो

बताया जा रहा है कि बहस तब शुरू हुई, जब अपनी फैमिली के साथ ट्रैवल कर रहे एक शख्स का सामने बैठे पैसेंजर से विवाद हो गया. फिर बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि शख्स की फैमिली और केबिन क्रू को बीच-बचाव करना पड़ा. लेकिन इसके बाद भी दोनों यात्री झगड़ना जारी रखते हैं और एक-दूसरे को धमकाते रहते हैं. इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स कह रहे हैं कि दिल्ली मेट्रो जैसा ड्रामा अब प्लेन में भी शुरू हो गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.