Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
DU DUSU Election 2026 Counting News: डूसू चुनाव में वीडियोग्राफी के बीच वोटों की गिनती जारी; विजय जु... Inspirational Story: गाजियाबाद का घरौंदा बाल आश्रम बना मिसाल; 100 बच्चे जा चुके विदेश, 1000 को मिला ... Yuvraj Manchanda Case: शादी की शॉपिंग के बाद लापता हुए युवराज का नाले में मिला शव; करोड़ों के पैसों ... Delhi Moti Nagar News: मोती नगर में सिलेंडर धमाके से ढहा ग्राउंड फ्लोर; दमकल की गाड़ियों ने पाया आग ... Delhi Crime News: बीयर पिलाकर नाबालिग से दरिंदगी, फिर चाकू से गोदा; दिल्ली के स्वरूप नगर में दिल दहल... Gwalior News: घटिया सड़क निर्माण पर ग्वालियर हाई कोर्ट सख्त; चेतकपुरी चौपाटी रोड की रिपोर्ट में भ्रष... Bhopal Laxmi Pujan: भोपाल में महाराष्ट्रीयन परिवारों के घर विराजीं ज्येष्ठ और कनिष्ठ गौरी; महाभोग मे... Rahul Gandhi Indore Visit Controversy: राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले पोस्टर वॉर; 'झूठ की गूंज' क... Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल गांधी का इंदौर दौरा; 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में जेन-जी और युवा... Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड...

राहुल गांधी देश के नंबर वन आतंकी… रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के विवादित बोल

102

केंद्रीय राज्य मंत्री और बीजेपी नेता रवनीत सिंह बिट्टू का बड़ा बयान सामने आया है. रेल राज्य मंत्री बिट्टू ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को देश का नंबर वन आतंकी बताया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी फोटो खिंचवाने के लिए गरीबों के घर जाते हैं. उनकी परवरिश भी भारत में नहीं हुई है बल्कि विदेश में हुई है. ज्यादा समय विदेश में ही बिताया है. दोस्त और रिश्तेदार सभी विदेशी हैं.

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि हमें लगता है कि राहुल गांधी को देश से ज्यादा प्यार नहीं है. इसीलिए वे बाहर जाकर हर चीज को लेकर उल्टा-पुल्टा बयान देते हैं. कभी वो ओबीसी की बात करते हैं तो कभी जाति की बात करते हैं. उनको कोई समझ नहीं है कि क्या कहना है और क्या करना है. हम लोग 2009 में एक साथ सांसद बने, लेकिन वो आज तक समझ नहीं सके हैं.

राहुल गांधी का जिक्र करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि आज भी वह रिक्शा वाले के पास जाते हैं, आपको आज तक यह नहीं पता चला कि उनके दर्द क्या होते हैं. आप विपक्ष के नेता हैं. आप फोटो खिंचवाने के लिए कहीं भी पहुंच जाते हैं और बाद में उसका मजाक बनता है. आज भी यह गरीब तबके के लोगों का दर्द नहीं समझ सके हैं.

बीजेपी नेता बिट्टू ने कहा फिलहाल जो उन्होंने सिखों को बांटने की बात कही है तो मैं बतना चाहता हूं कि मुझे किसी ने कड़े या पगड़ी डालने से मना नहीं किया. अगर कोई भी मुझे यह करने से रोकेगा तो मैं आज ही बीजेपी छोड़ दूंगा. इन्होंने पहले मुसलमानों के बीच चिंगारी पैदा की और बाद में उन्हें इस्तेमाल किया. अब आप ही उन्हें समझाएं कि बॉर्डर पर जो सीखें देश की रक्षा करते हैं ये उनको बांटने का प्रयास कर रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.