Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

पिछले हफ्ते दिग्गजों ने की खूब कमाई, टाटा, अंबानी नहीं मित्तल पर बरसा सबसे ज्यादा पैसा

81

पिछले हफ्ता शेयर बाजार के लिए जबरदस्त रहा. इस दौरान निवेशकों ने भी खूब कमाई की. वहीं दूसरी ओर देश की दिग्गज कंपनियों पर भी खूब पैसा बरसा. आंकड़ों पर बात करें तो देश की बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में शुमार एयरटेल को सबसे ज्यादा फायदा हुआ. वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे कम फायदे वाली कंपनियों में से एक रही. देश की टॉप कंपनियों में सिर्फ एक ही कंपनी ऐसी रही जिसके मार्केट कैप को नुकसान उठाना पड़ा और वो है देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी एलआईसी. जिसके मार्केट कैप से 3 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा कम हो गए. इसके अलावा किसी कंपनी को कोई नुकसान नहीं हुआ.

वैसे पिछले हफ्ते देश की टॉप 10 कंपनियों में से 9 कंपनियों के मार्केट कैप में 2,01,552.69 करोड़ रुपए का इजाफा देखने को मिला. एयरटेल के अलावा आईसीआईसीआई बैंक और टीसीएस भी टॉप गेनर में रहे. वैसे पिछले हफ्ते बीएसई बेंचमार्क 1,707.01 अंक या 2.10 फीसदी उछला. 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स गुरुवार को अपने जीवनकाल के उच्चतम स्तर 83,116.19 पर पहुंच गया था. आइए आपको भी बताते हें कि आखिर किस कंपनी को कितना फायदा हुआ है.

देश किस कंपनी को हुआ कितना फायदा

  1. भारती एयरटेल का मूल्यांकन 54,282.62 करोड़ रुपए बढ़कर 9,30,490.20 करोड़ रुपए हो गया, जो शीर्ष 10 कंपनियों में सबसे अधिक लाभ पाने वाली कंपनी बन गई.
  2. देश की दूसरी सबसे बड़ी प्राइवेट लेंडर आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) 29,662.44 करोड़ रुपए बढ़कर 8,80,867.09 करोड़ रुपए हो गया.
  3. देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी में से एक टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने 23,427.12 करोड़ रुपए जोड़े, जिससे इसका मूल्यांकन 16,36,189.63 करोड़ रुपए हो गया.
  4. देश की सबसे बड़ी एफएमसीजी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर का एमकैप 22,438.6 करोड़ रुपए बढ़कर 6,89,358.33 करोड़ रुपए हो गया है.
  5. देश के सबसे बड़े प्राइवेट लेंडर एचडीएफसी बैंक का एमकैप 22,093.99 करोड़ रुपए बढ़कर 12,70,035.77 करोड़ रुपए हो गया.
  6. देश की बड़ी आईटी कंपनियों में शुमार इंफोसिस का बाजार मूल्यांकन 17,480.49 करोड़ रुपए बढ़कर 8,07,299.55 करोड़ रुपए हो गया है.
  7. देश की बड़ी एफएमसीजी कंपनियों में शुमार आईटीसी का 15,194.17 करोड़ रुपए बढ़कर 6,42,531.82 करोड़ रुपए हो गया.
  8. देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का मूल्यांकन 9,878.19 करोड़ रुपए बढ़कर 19,92,160.61 करोड़ रुपए हो गया है.
  9. देश के सबसे बड़े सरकारी लेंडर भारतीय स्टेट बैंक का मूल्यांकन 7,095.07 करोड़ रुपए बढ़कर 7,05,535.20 करोड़ रुपए हो गया.
  10. देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का एमकैप 3,004.38 करोड़ रुपए घटकर 6,54,004.76 करोड़ रुपए रह गया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.