Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
DUSU Election 2026: निर्दलीय उपाध्यक्ष बने दीपांशु शौकीन से कांग्रेस या NSUI ने नहीं किया संपर्क, इं... Heavy Rain Forecast India: झारखंड, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में जोरदार बारिश के आसार, जानिए अपने शहर ... Heart Disease Risk & Prevention: स्वस्थ लोग भी न करें ये अनदेखी! उम्र के हिसाब से करवाएं ईसीजी, बीपी... Balod Accident News: बालोद में भीषण सड़क हादसा; कार ने बाइक को मारी टक्कर, 2 मासूम बच्चों की मौत MP Milk Price Hike Protest: दूध के दाम बढ़ाने पर अड़े किसान; इंदौर, देवास और उज्जैन के किसान सांची ड... Indore Court Order: सड़क हादसे में मृत दूध व्यवसायी के परिवार को मिलेगा 36 लाख मुआवजा; बीमा कंपनी को... Durg Bhilai News: जवाहर मार्केट की ज्वेलर्स दुकान में लगी आग; दमकल टीम ने 1 टैंकर पानी से पाया काबू,... Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ...

घुटनों और कोहनी की स्किन का कलर ज्यादा डार्क क्यों होता है, जानें वजह

55

त्वचा की रंगत डार्क रहेगी या लाइट यह शरीर में मेलेनिन के उत्पादन पर निर्भर करता है. मेलेनिन वो तत्व होता है जिसके शरीर में प्रोडक्शन ज्यादा होने से त्वचा की रंगत काली होती है, जबकि कम उत्पादन होने पर त्वचा का रंग साफ रहता है, लेकिन मेलेनिन दो तरह का होता है, यूमेलानिन और फियोमेलानिन. मेलेनिन के इन दोनों प्रकारों का बढ़ना और कम होना आपकी त्वचा की टोन को प्रभावित करता है. फिलहाल साफ रंगत वालों में भी देखने में आता है कि कोहनी और घुटनों की त्वचा बाकी अंगों के मुकाबले थोड़ी डार्क होती है, क्या आपको पता है कि ऐसा क्यों होता है.

घुटने, कोहनी, उंगलियों के जोड़ों के बीच की त्वचा थोड़ी डार्क रंग की होने के पीछे कई वजह होती हैं. लोग घुटनों और कोहनी की त्वचा की रंगत निखारने के लिए कई रेमेडी अपनाते हैं, लेकिन इसके बावजूद भी ये इवन टोन दिखाई नहीं देती हैं, तो चलिए जान लेते हैं कि ऐसा क्यों होता है.

कोहनी और घुटनों की त्वचा क्यों होती है काली?

शरीर में जॉइंट्स के पॉइंट जैसे घुटनों और कोहनी की त्वचा की रंगत डार्क होने के पीछे की पहली वजह होती है कि शरीर के बाकी हिस्से के मुकाबले इन जगहों की त्वचा में ऑयल ग्लैंड्स (तेल ग्रंथियां) काफी कम होती है. जब कोहनी या घुटने मूवमेंट करते हैं तो त्वचा पर खिंचाव भी पड़ता है और स्किन ढीली पड़कर इकट्ठा हो जाती है. इसलिए कोहनी और घुटनों की त्वचा ड्राई होने के साथ ही डार्क नजर आती है. घुटने, कोहनी या उंगलियों के जोड़ों की त्वचा ज्यादा डार्क होने की पीछे की वजह यह भी होती है कि इन जगहों की त्वचा थोड़ी मोटी होती है.

ये भी होती हैं वजह

जोड़ों यानी कोहनी और घुटनों की त्वचा पर चोट, रगड़ ज्यादा लगती है और ज्यादातर लोग इन जगहों की त्वचा की देखभाल पर चेहरे के मुकाबले काफी कम ध्यान देते हैं, जिसकी वजह से पिगमेंटेशन हो जाता है और त्वचा की रंगत ज्यादा गहरी नजर आने लगती है. स्किन संबंधित समस्याएं जैसे सोराइसिस, एक्जिमा आदि भी त्वचा की गहरी रंगत का कारण बनती हैं.

ये घरेलू उपाय आते हैं काम

आपके घुटनों और कोहनी की त्वचा अगर अपेक्षाकृत ज्यादा डार्क है तो इसके पीछे डेड स्किन का जमा होना, हाइपर पिगमेंटेशन, टैनिंग आदि हो सकता है. इन दिक्कतों से छुटकारा पाने के लिए शहद, नींबू का रस और नमक मिलाकर कोहनी और घुटनों की त्वचा पर कम से कम दस मिनट लगाकर रखें और फिर इसे पानी से धो लें. इसके अलावा एक से दो चम्मच कच्चे दूध में हल्दी पाउडर मिलाकर लगाएं. इन रेमेडीज के नियमित रूप से दोहराने से स्किन टोन हल्की होगी. इस बात का भी ध्यान रखें कि कोहनी और घुटनों की त्वचा को मॉइस्चराइज करते रहें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.