Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

अब ‘श्री विजयपुरम’ नाम से जाना जाएगा पोर्ट ब्लेयर, मोदी सरकार का बड़ा फैसला

95

सरकार ने पोर्ट ब्लेयर का नाम बदलकर ‘श्री विजयपुरम’ कर दिया है. इसकी जानकारी खुद गृह मंत्री अमित शाह ने दी है. उन्होंने कहा है कि हमने पोर्ट ब्लेयर का नाम बदलकर श्री विजय पुरम करने का फैसला लिया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए पोस्ट में उन्होंने कहा कि देश को गुलामी के सभी प्रतीकों से मुक्ति दिलाने के पीएम मोदी के संकल्प से प्रेरित होकर आज गृह मंत्रालय ने पोर्ट ब्लेयर का नाम श्री विजयपुरम करने का फैसला लिया है.

इसी पोस्ट में उन्होंने कहा कि श्री विजय पुरम नाम हमारे स्वाधीनता के संघर्ष और इसमें अंडमान और निकोबार के योगदान को दर्शाता है. इस द्वीप का हमारे देश की स्वाधीनता और इतिहास में अद्वितीय स्थान रहा है. चोल साम्राज्य में नौसेना अड्डे की भूमिका निभाने वाला यह द्वीप आज देश की सुरक्षा और विकास को गति देने के लिए तैयार है.

स्वाधीनता के लिए हुए संघर्ष का स्थान रहा है ये द्वीप

गृह मंत्री अमित शाह ने आगे कहा कि यह द्वीप नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी द्वारा सबसे पहले तिरंगा फहराने से लेकर सेलुलर जेल में वीर सावरकर और अन्य स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा मां भारती की स्वाधीनता के लिए संघर्ष का स्थान भी है.

इससे पहले बदले गए कुछ प्रमुख स्थान और शहरों के नाम

देश में इससे पहले भी कई स्थानों के नाम बदले जा चुके हैं. मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में राजपथ का नाम बदलकर कर्तव्यपथ कर दिया गया था. इसके अलावा बीजेपी की सरकारों ने बड़ी हस्तियों और विरासत को दर्शाने के लिए कई अन्य विश्वविद्यालयों और सड़कों के भी नाम बदले हैं. इसमें इलाहाबाद अब प्रयागराज के नाम से जाना जाता है. अन्य शहरों में फैजाबाद अब अयोध्या, गुड़गांव को गुरुग्राम, मुगलसराय जंक्शन को पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन कर दिया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.