Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सैमसंग गैलेक्सी A36 5G पर ₹9,000 की बड़ी छूट! फ्लिपकार्ट फ्रीडम सेल में मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफ... घर में बंद या टूटी घड़ी रखना क्यों माना जाता है अशुभ? जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र आंवला-पुदीना से लेकर एलोवेरा तक: सेहत के लिए वरदान हैं ये 4 आंवला ड्रिंक्स, जानें बनाने का सही तरीका एयर इंडिया फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में सनसनीखेज खुलासा, नशे में धुत पायलट हवा में 35 मिनट तक सोया झारखंड में 19 दिनों से सड़कों पर छात्र: देवेंद्र महतो बोले— 'आत्मा सत्याग्रह स्थल पर है', रघुवर दास ... जबलपुर में कॉलेज स्टूडेंट बनकर गांजा तस्करी: स्कूली बैग से निकला ₹5.6 लाख का गांजा, महंगे शौक ने बना... तेलंगाना के सदाशिवपेट में हैवानियत: सरकारी अस्पताल के शौचालय में नवजात की कुचलकर हत्या, पुलिस जांच म... आंध्र प्रदेश: आरोग्यश्री योजना से ऑपरेशन कराने पहुंचे मरीज को बताया 'मृत', विजयवाड़ा नगर निगम पर फर्... महाराष्ट्र की सियासत में नए सियासी समीकरणों की सुगबुगाहट, शरद पवार गुट और बीजेपी की मुलाकातों से हड़... लद्दाख के लेह में भूकंप के तेज झटके: रिक्टर स्केल पर 5.5 तीव्रता, पालघर में भी डोली धरती; जानें क्यो...

इंदौर के करीब कजलीगढ़-मेहंदीकुंड में हो चुकी हैं गैंगरेप की कई घटनाएं, यहीं का रहने वाला है सीरियल रेपिस्ट ईश्वर भील

101

 इंदौर । इंदौर के करीब जाम गेट क्षेत्र में हुई लूट और गैंगरेप की घटना ने पिकनिक स्पाट पर सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मानपुर-बड़गोंदा क्षेत्र के पिकनिक स्पाट पर लगभग हर वर्ष दुष्कर्म-लूट की घटनाएं होती हैं।

प्रेमी जोड़े को अकेला देख दबोच लेते हैं

सीरियल रेपिस्ट ईश्वर भील भी बड़गोंदा थाना अंतर्गत आने वाले कोदरिया का रहने वाला है। जानकारी के मुताबिक ईश्वर की गैंग में 10 से ज्यादा आपराधिक प्रवृत्ति के युवक हैं, जो प्रेमी जोड़ों को अकेला देखते ही दबोच लेते हैं। युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर युवक को लूट लेते हैं।

बदनामी के डर से पुलिस से नहीं करते शिकायत

कई बार तो बदनामी के भय से युगल रिपोर्ट तक नहीं करते हैं। प्रशिक्षु सैन्य अफसरों के साथ हुई घटना के बाद पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि आरोपितों का संबंध ईश्वर भील से तो नहीं रहा है। ग्रामीण क्षेत्र के डीआईजी निमिष अग्रवाल के मुताबिक आरोपित आदिवासी समुदाय के हैं, लेकिन ईश्वर से संपर्क नहीं पाया गया है।

ईश्वर भील पर घोषित है इनाम

ईश्वर भील गोवा में विदेशी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर चुका है। गोवा पुलिस को चकमा देकर भागे ईश्वर पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित है। मध्य प्रदेश के डीजीपी ने भी ईश्वर की गिरफ्तारी पर पचास हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

15 दिन में दूसरी घटना

बड़गोंदा थाना क्षेत्र में 15 दिन पूर्व भी प्रापर्टी कारोबारी के नाबालिग बेटे को साजिश के तहत लूटा था। एक युवती किशोर को साजिश के तहत पार्टी के बहाने ले गई और प्रेमी व साथियों की मदद से लूट लिया। डीआइजी के मुताबिक दोनों ही वारदात रात में हुई हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.