Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...

4 बच्चों की मां संग बेडरूम में था बॉयफ्रेंड, गांव वाले घसीटकर बाहर लाए, जूते की माला पहनाकर दोनों को घुमाया

34

कहते हैं कि प्यार एक खूबसूरत एहसास होता है, लेकिन अगर यही प्यार अवैध संबंध के रूप में तब्दील हो जाए तो इसका भयावह रूप देखने को मिलता है. कुछ ऐसा ही वाकया झारखंड के साहिबगंज जिला में देखने को मिला. यहां गांव वालों ने चार बच्चों की मां को किसी दूसरे युवक संग आपत्तिजनक हालत में उसके बेडरूम से रंगेहाथों पकड़ा. फिर क्या था, दोनों को घसीटते हुए बाहर लाया गया. फिर जूतों की माला पहनाकर उन्हें सड़क पर घुमाया. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है.

प्रेमी युगल का वीडियो वायरल होने के बाद साहिबगंज जिला की पुलिस हरकत में आई. पुलिस अब आरोपियों की पहचान कर उनकी धर पकड़ में जुट गई है. हालांकि, वायरल वीडियो की पुष्टि Tv9 भारतवर्ष नहीं करता है. मामला मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र में बच्चा पंचायत के एक गांव का है. जानकारी के मुताबिक, यहां रहने वाली एक 40 वर्षीय शादीशुदा महिला का चक्कर गांव के ही एक युवक से चल रहा था.

महिला के चार बच्चे हैं और पति दूसरे राज्य में नौकरी करता है. महिला अपने प्रेमी से छुप-छुप कर मिलती थी. लेकिन इसी बीच लोगों को दोनों के अफेयर की भनक लग गई. एक दिन प्रेमी उसके घर आया. गांव वालों ने तब दोनों को बेडरूम में रंगेहाथों रोमांस करते पकड़ लिया. दोनों को गांव वाले घसीटते हुए बाहर लाए. पहले तो उन्हें पीटा फिर जूतों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया.

15 से 20 लोगों पर FIR

इस दौरान गांव वालों ने ढोल-नगाड़ा भी बजाया. कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. जब पुलिस तक यह वीडियो पहुंचा तो उन्होंने इसे जांच के लिए भेज दिया. एक चौकीदार ने मामले में FIR भी दर्ज करवाई. पुलिस ने 15 से 20 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है. आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

क्या कहा एसपी ने?

साहिबगंज जिला के एसपी अमित कुमार सिंह ने बताया- मिर्जा चौकी थाना क्षेत्र में एक युवक और शादीशुदा महिला को अपमानित करने का मामला प्रकाश में आया है, जिसका सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ है. इसकी जांच के लिए एसडीपीओ साहिबगंज के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई है. मामले में कार्रवाई जारी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.