Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Faridabad Market Fire: फरीदाबाद की एनआईटी नंबर-1 मार्केट के कपड़ों के शोरूम में लगी भीषण आग, कई दुका... Nuh Police Encounter: नूंह में पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी शाहिद उर्फ आडवाणी ढेर, 30 से अधिक मा... Dhruv Rathee Legal Trouble: यूट्यूबर ध्रुव राठी की बढ़ी मुश्किलें, दिल्ली कोर्ट ने गुरुग्राम स्थित आ... Ambala 1857 Memorial: 1857 की क्रांति में अंबाला छावनी की ऐतिहासिक भूमिका, अनिल विज बोले- मेरठ से 9 ... Mule Account Scam Patna: बैंक खाता किराए पर देने और फर्जी किट तैयार करने वाले गिरोह का खुलासा, पुलिस... RSS Centenary Celebration: पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को नागपुर में आरएसएस के विजयादशमी उत्सव का... RBI Bank Holiday List October 2026: त्योहारी सीजन में लगातार बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले च... Smartphone Market Decline 2026: त्योहारी सीजन में स्मार्टफोन बाजार में भारी गिरावट, ऑनलाइन और ऑफलाइन... Kanya Pujan 2026 Rules: शारदीय नवरात्रि में कन्या पूजन के दौरान भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें सह... IND vs BAN 5th T20I Preview: हैदराबाद की हार से सबक लेकर बेंगलुरु में जीत दर्ज करना चाहेगी टीम इंडिय...

आलिया भट्ट की ‘जिगरा’ का 31 साल पुराना कनेक्शन, महेश भट्ट की इस फिल्म से जुड़ी है कहानी!

40

आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म ‘जिगरा’ का जब पोस्टर रिलीज किया गया था तो उसमें आलिया के इंटेस लुक ने हर किसी को अट्रैक्ट किया था. अब फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है, जिससे लोगों की एक्साइटमेंट बहुत ज्यादा बढ़ गई है. जिगरा का ट्रेलर कल यानी 8 सितंबर को रिलीज किया गया है. जिसके बाद हर कोई इसकी तारीफ कर रहा है. फिल्म में आलिया को अलग अवतार में देखा जा रहा है जिसे लोगों ने खूब पसंद किया है. फिल्म की कहानी भाई-बहन के बॉन्ड को दिखाती है, फिल्म में आलिया के भाई का रोल वेदांग रैना निभा रहे हैं.

‘जिगरा’ एक एक्शन थ्रिलर है, जिसे वसन बाली ने डायरेक्ट किया है. फिल्म के कॉन्सेप्ट को काफी सराहना मिल रही है. हाल ही में इस फिल्म से जुड़ा एक बड़ा खुलासा हुआ है. बॉलीवुड हंगामा के एक सूत्र के हवाले से खबर आई है, वसन बाली की इस फिल्म की कहानी श्रीदेवी की फिल्म ‘गुमराह’ से ली गई है. हालांकि, फिल्म में काफी बदलाव भी किए गए हैं, लेकिन फिल्म का प्लॉट सेम है. साल 1993 में आई फिल्म ‘गुमराह’ में श्रीदेवी, संजय दत्त और राहुल रॉय ने मुख्य भूमिका निभाई थी.

एक जैसी है ‘गुमराह’ और ‘जिगरा’ की कहानी?

‘गुमराह’ एक लव एंगल के साथ बनाई गई है. ये कहानी उस लड़के की है जो एक लड़की से प्यार करता है और किन्हीं वजहों से वो लड़की फॉरेन के जेल में कैद हो जाती है. आगे फिल्म में ये दिखाया गया है कि वो किस तरह से उसे जेल से निकालने की कोशिश करता है. ‘गुमराह’ का रीमेक बनाने के लिए फिल्म मेकर्स ने इसकी कहानी में अहम बदलाव किया, जिसमें सबसे पहला बदलाव ये है कि ‘जिगरा’ में एक्ट्रेस अपने भाई को बचाने की कोशिशों में लगी है और दूसरा बड़ा बदलाव ये किया गया कि ये लव एंगल नहीं बल्कि भाई-बहन की कहानी है. फिल्म के ट्रेलर में आलिया जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रही हैं. फिल्म में आदित्य नंदा, मनोज पाहवा और राहुल रविंद्रन जैसे एक्टर्स भी काम कर रहे हैं.

धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी थी फिल्म

धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बने इस फिल्म के लिए ‘गुमराह’ के राइट्स लेना कोई मुश्किल का काम नहीं था, क्योंकि गुमराह भी धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनाई गई थी. ‘गुमराह’ को आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट ने डायरेक्ट किया था और अब आलिया इस के रीमेक में लीड एक्ट्रेस के तौर पर हैं. इस फिल्म को आलिया भट्ट और उनकी बहन शाहीन भट्ट का प्रोडक्शन हाउस इटरनल सनशाइन प्रोडक्शन प्रोड्यूस कर रहा है.

इससे पहले इसी प्रोडक्शन हाउस ने डार्लिंग को प्रोड्यूस किया था. आलिया भट्ट की ‘जिगरा’ इस साल आने वाली उनकी एकलौती फिल्म है, जो कि 11 अक्टूबर को रिलीज होगी. फिलहाल आलिया YRF स्पाई यूनिवर्स की फिल्म ‘अल्फा’ की शूटिंग कर रही हैं, जिसमें बॉबी देओल और शरवरी वाघ भी नजर आएंगे. ‘अल्फा’ के अलावा अगले साल आलिया संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ में भी नजर आएंगी. इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर और विकी कौशल होंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.