Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नोएडा के 12वें विशाल कांवड़ सेवा शिविर में पहुंचे Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ... पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट जारी: दिल्ली, मुंबई से पटना तक जानें 8 अगस्त के दाम; क्रूड ऑयल पर ईरान-ओमा... जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ CIK का बड़ा एक्शन, सिम कार्ड दुरुपयोग और UAPA मामलों में कई जिलों ... कर्नाटक के कलबुर्गी में बाढ़ से बिगड़े हालात, उफनती कमलावती नदी में ट्रैक्टर पर शव ले जाकर हुआ अंतिम... बरेली में गजब कारनामा: संदिग्ध परिस्थितियों में गायब महिला दूसरे समुदाय के युवक के घर डबल बेड के नीच... कानपुर देहात में प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा: रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल होने ... यूपी में सियासी घमासान: "सपा गिरगिट की तरह रंग बदलती है"— मायावती और बृजेश पाठक का अखिलेश यादव पर ती... कांवड़ यात्रा नियम: सावन शिवरात्रि पर जल चढ़ाने के बाद भी रखें इन बातों का ध्यान, न करें ये गलतियां कश्मीरी विस्थापितों की वापसी पर संसदीय पैनल की रिपोर्ट: सुरक्षा व आजीविका के आकलन का निर्देश, मिलेगा...

शुभमन गिल जन्मदिन पर भी हुए फ्लॉप, दलीप ट्रॉफी में रियान पराग-ध्रुव जुरेल का भी नहीं चला बल्ला, हार की ओर टीम

44

शुभमन गिल 8 सितंबर को 25 साल के हो गए हैं. गिल अपने जन्मदिन पर दलीप ट्रॉफी में बल्लेबाजी के लिए उतरे थे, लेकिन फ्लॉप हो गए. इंडिया ए के लिए कप्तानी कर रहे गिल महज 21 रन बनाकर आउट हो गए. उनके आउट होते ही विकेट की झड़ी लग गई और अब उनकी टीम मुश्किल में है. इंडिया बी ने ऋषभ पंत की शानदार फिफ्टी के दम पर मैच की तीसरी पारी में 184 रन बनाए. पहले से उनके पास 90 रन की बढ़त थी. इस तरह उन्होंने इंडिया ए के लिए कुल 275 रन का लक्ष्य का रखा था. इसके जवाब में उतरी इंडिया ए ने 99 रन बनाने में ही 6 विकेट गंवा दिए.

दलीप ट्रॉफी में गिल हुए फेल

बेंगलुरु में इंडिया ए और इंडिया बी के बीच मुकाबला जारी है. इस मैच के चौथे और आखिरी दिन इंडिया बी ने गिल की टीम के सामने 275 रन का लक्ष्य रखा था. अपने जन्मदिन पर कप्तान गिल मयंक अग्रवाल के साथ ओपनिंग के लिए उतरे. पारी के दूसरे ही ओवर में मयंक आउट हो गए. इसके बाद उन्होंने पारी को संभाला और स्कोर को 50 के पार ले गए.

51 रन के स्कोर पर रियान पराग 18 गेंद में 31 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. पराग के आउट होने के बाद केएल राहुल क्रीज पर आए. एक बार फिर छोटी सी साझेदारी हुई, लेकिन इस बार 75 के स्कोर पर खुद शुभमन गिल आउट हो गए. इस पारी में उन्होंने 21 रन बनाए. वहीं पहली पारी में भी वो कुछ खास कमाल नहीं कर सके थे और सिर्फ 25 रन बनाकर आउट हो गए थे. यानि दलीप ट्रॉफी के इस मैच में गिल केवल 46 रन ही बना सके, पराग इस मैच में कुल 61 रन बना सके.

जुरेल भी नाकाम

ध्रुव जुरेल ने इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के दौरान टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था. इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने कमाल की विकेटकीपिंग की थी. साथ ही अपनी बल्लेबाजी से भी दिल जीता था. उनसे भी काफी उम्मीदें थी लेकिन वो दलीप ट्रॉफी के पहले मैच में दोनों पारियों में कुल सिर्फ 2 रन बना सके. पहली पारी में उन्होंने 2 रन बनाए थे, जबकि दूसरी पारी में गोल्डन डक का शिकार हो गए. वो पहली गेंद पर ही बिना खाता खोले आउट हो गए.

हार की ओर टीम

कप्तान गिल के आउट के होने के बाद इंडिया ए की टीम लड़खड़ा गई. टीम ने 24 रन बनाने में 4 विकेट गंवा दिए. 75 के स्कोर पर गिल आउट हुए. इसके बाद 76 के स्कोर पर ध्रुव जुरेल और तनुष कोटियान बिना खाता लौट गए. फिर 99 के स्कोर पर शिवम दुबे 14 रन बनाकर नीतीश रेड्डी का शिकार हो गए. अब क्रीज पर केएल राहुल के साथ कुलदीप यादव मौजूद हैं. खबर लिखे जाने तक टीम के पास केवल 4 विकेट बचे हुए थे और अभी भी 175 रन बनाने थे. इस स्थिति को देखकर गिल की टीम हार तय लग रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.