Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...

अब उज्जैन के अस्पताल में महिला से छेड़छाड़ की वारदात, रात ढाई बजे आईसीयू में घुसकर की हरकत

39

उज्जैन। उज्जैन के दशहरा मैदान क्षेत्र स्थित संजीवनी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती महिला के साथ मेल नर्स ने छेड़छाड़ की थी। महिला द्वारा शोर मचाने पर स्वजन ने हंगामा किया था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की थी।

आरोपित को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। टीआई राकेश भारती ने बताया कि बड़नगर तहसील में रहने वाली 25 वर्षीय महिला को सीने में दर्द होने पर स्वजन बुधवार रात को संजीवनी अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां डॉक्टर ने महिला को आईसीयू में भर्ती कर लिया था। देर रात करीब ढाई बजे अस्पताल में पदस्थ मेल नर्स समीर आईसीयू में पहुंचा था।

यहां उसने महिला से छेड़छाड़ की थी। महिला ने शोर मचाया तो स्वजन ने काफी हंगामा किया। स्वजन ने डायल 100 पर पुलिस को सूचना दी थी। जिस पर माधवनगर पुलिस मौके पर पहुंची थी।

स्वजन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित समीर के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। सीसीटीवी कैमरों की जांच में समीर तीन बार आईसीयू में जाते हुए नजर आया है। शुक्रवार को पुलिस ने समीर को कोर्ट में पेश किया था। यहां से उसे जेल भेजने के आदेश जारी हो गए।

युवती को झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपित को जेल भेजा

उज्जैन की नानाखेड़ा पुलिस ने एक युवती से दुष्कर्म के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया था। जहां से उसे जेल भेज दिया। टीआई नरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि एक युवती ने शिकायत की थी कि फैजान अहमद कुरैशी निवासी आदर्श नगर ने उसे झांसा देकर दोस्ती कर ली थी। इसके बाद उससे दुष्कर्म किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.