Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

एयरपोर्ट हादसा: स्वजन ले गए शव, केपीसी की बेपरवाही की जांच करेगी पुलिस

36

ग्वालियर। महाराजपुरा स्थित एयर टर्मिनल पर मजदूर की मौत के मामले में गुरुवार को शव स्वजन ले गए। इस हादसे के बाद से केपीसी कंपनी के अधिकारियों व सेफ्टी अधिकारियों में हड़कंप है। बताया गया है कि कंपनी की ओर से आनन-फानन में मृतक के स्वजनों को राशि भी प्रदान कर दी। 60 फीट से मजदूर कैसे गिर गया और सुरक्षा मानकों का पालन क्यों नहीं किया गया, इसको लेकर कंपनी के अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। महाराजपुरा थाना पुलिस ने मर्ग कायम किया है और पुलिस हादसे को लेकर जांच करेगी।

बता दें कि बुधवार की सुबह विनोद पाल नाम के मजदूर की एयर टर्मिनल की छत पर काम करते समय गिरने से मौत हो गई थी। विनोद फाल सीलिंग पर काम कर रहा था अौर वह कोई सुरक्षा बेल्ट भी नहीं पहने था। इसके साथ ही एंट्री पास के बिना उसे कैसे अंदर जाने दिया गया और साठ फीट की उंचाई पर चढ़ा दिया, यह बड़े सवाल हैं। केपीसी कंपनी ने पांच सौ करोड़ रुपये की लागत से एयर टर्मिनल का निर्माण किया है जिसके बाद दो साल तक का मेंटेनेंस का काम भी कंपनी के ही पास है।

मेंटेनेंस व फिनिशिंग वर्क को लेकर पूरे प्रोटोकाल तय हैं लेकिन उनका पालन नहीं किया गया। इससे पहले भी एयर टर्मिनल पर कई हादसे हो चुके हैं और मजदूरों की जान जा चुकी है। इस हादसे के समय केपीसी की ओर से इंजीनियर नेहरू शर्मा, फोरमैन दीपक शर्मा, सेफ्टी आफिसर इंद्रेश पटसारिया, यूटीएस समीर खान व सुपरवाइजर मौजूद थे।

एयर टर्मिनल पर मजदूर की गिरकर मौत होने के मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। हादसा कैसे और किन परिस्थिति में हुआ इसकी जांच की जाएगी। स्वजन बाडी ले गए हैं।

धर्मेंद्र सिंह यादव, थाना प्रभारी, महाराजपुरा थाना

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.