Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

बालाघाट में 14 लाख की इनामी महिला हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार, मध्‍य प्रदेश में दर्ज हैं 6 केस

51

 बालाघाट। बैहर थाना के कान्हा नेशनल पार्क के पास परसटोला चिचरंगपुर के जंगल क्षेत्र में हाकफोर्स स्पेशल आपरेशन ग्रुप की सर्चिंग के दौरान टीम को 14 लाख रुपये की इनामी महिला नक्सली साजंती पति गणेश (32) को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। साजंती केबी डिवीजन की हार्डकोर नक्सली है, जिस पर मप्र में कुल छह गंभीर अपराध दर्ज हैं। उसके पास से पिस्टलमय मैगजीन, एक कुल्हाड़ी और अन्य सामान भी बरामद किया गया है।

सदस्यों को छुड़ाने के उद्देश्य से लगभग 30 से 40 फायर किए

पुलिस जानकारी के अनुसार सर्चिंग के दौरान जब पुलिस पार्टी महिला नक्सली साजंती को लेकर वापस आ रही थी। इस दौरान क्षेत्र में केबी डिवीजन के अन्य नक्सलियों द्वारा पुलिस पार्टी पर अपने साथी सदस्यों को छुड़ाने के उद्देश्य से लगभग 30 से 40 फायर किए गए।

साजंती महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के नैनगुड़ा की रहने वाली है

पुलिस पार्टी ने आत्मरक्षा में 10 से 15 फायर किए। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई से अन्य नक्सली अंधेरे का फायदा उठाकर घने जंगल की तरह भाग गए। साजंती कान्हा भोरमदेव डिवीजन के खटिया मोर्चा एरिया कमेटी सदस्य है, महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले अंतर्गत ग्राम नैनगुड़ा की रहने वाली है। साजंती वर्ष 2011 में नक्सली संगठन में भर्ती हुई थी और 2016 में एमएमसी जोन में केबी डिवीजन अंतर्गत खटिया मोर्चा दलम की सक्रिय सदस्य के रूप में कार्य कर रही थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.