Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Madhya Pradesh News: आगर मालवा में उफनते नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 3 बच्चों समेत 8 लोगों ... Bhiwani Crime News: रेंज रोवर गाड़ी पर गोलीबारी के मामले में पुलिस का एक्शन, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रह... Sewa Sankalp Abhiyan Bhiwani: भिवानी की गोशालाओं में पशु स्वास्थ्य कैंप और हवन का आयोजन, लंपी बीमारी... Mayor Shyam Lal Bansal Panchkula: निगम कार्यालयों की नई बिल्डिंग और ट्रांसफर हुए 9 सेक्टर, सीएम सैनी... Haryana Urban Development: पंचकूला में सीवर सिस्टम और जल निकासी होगी दुरुस्त, सेक्टर-32 में बनेगा वर... PGT Computer Science Result Stay: एनसीटीई नियमों की अनदेखी का मामला, 12 अगस्त को घोषित परिणाम पर रोक Yamunanagar Firing Case: यमुनानगर में हाइड्रा और क्रेन ऑफिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक शख्स की मौत और ... DU DUSU Election 2026 Counting News: डूसू चुनाव में वीडियोग्राफी के बीच वोटों की गिनती जारी; विजय जु... Inspirational Story: गाजियाबाद का घरौंदा बाल आश्रम बना मिसाल; 100 बच्चे जा चुके विदेश, 1000 को मिला ... Yuvraj Manchanda Case: शादी की शॉपिंग के बाद लापता हुए युवराज का नाले में मिला शव; करोड़ों के पैसों ...

सीमेंट कंपनी में हादसा, पानी की टंकी फटने से मजदूर की मौत; नाराज श्रमिकों ने मचाया हंगामा

74

मैहर/सतना। मैहर में स्थित बिरला समूह की अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी में एक मजदूर दुर्घटना का शिकार हो गया और उसकी मौत हो गई। मृतक बिहार का रहने वाला बताया जाता है। फैक्ट्री के अंदर यह हादसा सगमनिया कॉलोनी ने हुआ।

टंकी का पानी बहाा, मलबा भरभरा कर नीचे आ गिरा

सगमनिया कॉलोनी में बनी एक पानी की टंकी रविवार की रात अचानक फट गई। टंकी का पानी बह चला और मलबा भरभरा कर नीचे आ गिरा।जिस जगह यह टंकी थी वहीं कुछ टीन शेड भी बने हुए हैं। मलबे की चपेट में आ कर सब कुछ धराशायी हो गया। शोर सुनकर आसपास रहे अन्य लोग दौड़ कर वहां पहुंचे। नजारा देख कर उनके होश उड़ गए। लोगों ने टीन शेड और मलबे के बीच दबे पड़े मजदूर को निकाला और बाहर ले आए। बाद में उसकी मौत हो गई।

नाराज मजदूरों ने फैक्ट्री में हंगामा शुरू कर दिया

रात में ही इसकी सूचना फैक्ट्री प्रबंधन और पुलिस को दी गई।मजदूरों के हादसे के जानकारी लगते ही मौके पर कई मजदूर पहुंच गए और हंगामा किया।सोमवार की सुबह जब यह खबर अन्य मजदूरों तक पहुंची तो हुजूम इकट्ठा हो गया और लोगों का गुस्सा भड़क उठा। नाराज मजदूरों ने फैक्ट्री में हंगामा शुरू कर दिया।

प्रबंधन के लोगों ने प्रदर्शनकारी मजदूरों को डराया, धमकाया

आरोप है कि इस दौरान प्रबंधन के लोगों ने प्रदर्शनकारी मजदूरों को डराया, धमकाया। भीड़ में लोगों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। घंटों चले शोर शराबे के बीच पुलिस भी पहुंची। नाराज लोग मजदूर की मौत के लिए फैक्ट्री प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराते हुए मृतक के परिजनों को मुआवजा देने, प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़े थे।

परिजनों व मजदूरों ने मैहर थाना के सामने प्रदर्शन भी किया

बता दें कि एक हफ्ते के अंदर अल्ट्राटेक सीमेंट मैहर में हुई यह दूसरी घटना है जिसमें मजदूर की जान गई है। पिछले दिनों एक मशीन ऑपरेटर फैक्ट्री में ड्यूटी करते – करते दुर्घटना का शिकार हुआ था जिसे चुपचाप सतना के बिरला अस्पताल ले आया गया था जहां उसकी मौत हो गई थी। मौत के बाद उसके बेटे को अस्पताल से सूचना दी गई थी। बाद में परिजनों व मजदूरों ने मैहर थाना के सामने प्रदर्शन भी किया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.