Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के इंदौर में दहला देने वाला डबल मर्डर: कालानी नगर में पिता और बेटी की हत्या के मामले में... बिहार के बेगूसराय में प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला: चोरी-छिपे मिलने आए प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों न... दिल्ली में आयोजित 'शब्द कीर्तन' कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुरु नानक देव जी ... उत्तर प्रदेश के बागपत में सरेराह क्रूरता की हदें पार: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पेट्रोल पंप के बाहर आ... न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में... रणबीर कपूर और यश स्टारर बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ में हनुमान के रूप में नजर आएंगे सनी देओल, मेकर्स ने... बांग्लादेश के प्रमुख परिधान उद्योग पर मंडराया गंभीर संकट: महज अठारह दिनों में चार हजार करोड़ रुपये क... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का दिखा बड़ा असर: भारत के सोने के आयात में 40 फीसदी की भारी गिरावट... WhatsApp Web का इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान: गृह मंत्रालय के तहत आने वाले I4C ने जारी की गंभीर... कार्तिक पूर्णिमा 2026 पर ओडिशा में मनाई जाती है अनूठी 'बोइता बंदाना' परंपरा: नदियों और समुद्र तटों प...

10-12 फीट पानी, 26 मौतें, 11 जिलों में रेड अलर्ट…गुजरात में हाहाकारी बारिश से कोहराम

60

गुजरात में हाहाकारी बारिश ने तबाही मचा रखी है. पिछले चार दिनों से लगातार हो रही बारिश ने लोगों का जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है. भारी बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं. बाढ़ और बारिश की वजह से पिछले तीन दिनों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है. ये मौतें राजकोट, आणंद, महिसागर, खेड़ा, अहमदाबाद, मोरबी, जूनागढ़ और भरूच जिलों से हुई हैं.

वहीं, 40 हजार से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं. 17000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. गुजरात के कई शहरों में चौथे दिन बुधवार को भी लगातार बारिश होती रही. वडोदरा में स्थिति चिंताजनक है. यहां के कुछ इलाके 10 से 12 फीट पानी में डूबे हुए हैं. राज्य सरकार की तरफ से राहत और बचाव कार्य जारी है. बाढ़ प्रभावित इलाकों में NDRF-SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है.

गुजरात के 11 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने गुजरात के 11 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट और 22 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में आज भी यानी गुरुवार को भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है. IMD ने जिन जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है, उनमें कच्छ, द्वारका, जामनगर, मोरबी, सुरेंद्रनगर, जूनागढ़, राजकोट, बोटाद, गिरसोमनाथ, अमरेली और भावनगर शामिल हैं. वहीं, नॉर्थ गुजरात, साउथ गुजरात और सेंट्रल गुजरात में येलो अलर्ट जारी किया गया है. बुधवार को द्वारका, जामनगर, राजकोट और पोरबंदर जैसे जिलों में 50 से 200 मिलीमीटर तक बारिश हुई.

देवभूमि द्वारका जिले के भानवद में 185 मिलीमीटर बारिश हुई, जो राज्य में सबसे अधिक है. सौराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में आज भी भारी बारिश के आसार हैं. वडोदरा में भारी बारिश के कारण इलाकों में जलजमाव हो गया और सड़कें इमारतें और वाहन पानी में डूब गए. मोरबी में एक पुल को पार करते समय एक ट्रैक्टर ट्रॉली बह गया. उसमें सवार लोग लोग लापता हो गए. बाद में उनके शव बरामद किए गए.

PM मोदी ने लिया बाढ़ की स्थिति का जायजा

गुजरात में हाहाकारी बाढ़ को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से फोन पर बातचीत करके स्थिति का जायजा लिया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया. सीएम पटेल ने लोगों को बचाने के लिए सेनी कई टीमें तैनात की हैं. लोगों का लगातार रेस्क्यू किया जा रहा है. उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है. वडोदरा में अब तक 5000 से अधिक लोगों को निकाला गया और 1200 अन्य लोगों को बचाया गया है.

बारिश और बाढ़ के कारण गुजरात में 24 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. इसकी वजह से निचले इलाकों में बाढ़ आ गई है. बारिश और बाढ़ का असर यातायात पर भी पड़ा है. बारिश के कारण सड़कें और रेलवे लाइन जलमग्न हो गईं है. कई ट्रेनों की आवाजाही भी बाधित हुई है. वंदे भारत एक्सप्रेस समेत आठ ट्रेनें रद्द कर दी गईं और 10 अन्य ट्रेनें भी आंशिक रूप से रद्द कर दी गईं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.