Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Malhargarh News: खाद्य विभाग की कार्रवाई, मंदसौर-नीमच हाइवे स्थित ढाबे पर पनीर और बटर के सैंपल फेल Anand Dubey Resigns: उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, प्रवक्ता आनंद दुबे के पार्टी छोड़ने की खबर JNU Professor Sexual Harassment Case: JNU के प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर यौन उत्पीड़न का मामला ... Om Prakash Rajbhar on INDIA Bloc: विपक्ष के वोट चोरी के आरोपों पर ओम प्रकाश राजभर का पलटवार, बोले- '... Jaunpur Accident News: जौनपुर में दुर्गा पंडाल में करंट लगने से 7 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत, प्रशा... Ashok Gehlot on Atar Singh Bhadana Murder: पूर्व विधायक की हत्या पर अशोक गहलोत का तीखा हमला, कानून-व... Bhagalpur Crime News: भागलपुर में महिला को डायन बताकर मारपीट और बदसलूकी, न्याय मांगने पर पुलिस का अज... INDIA Bloc March: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक का मार्च, सुप्रीम कोर्ट में ... Hansi Kali Devi Temple: हांसी के 400 साल पुराने श्री काली देवी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, माता ... Rewari Hospital Death Case: रेवाड़ी में प्रसूता पूनम की मौत मामले में नया मोड़, परिजनों का डॉक्टरों ...

जमीन के टुकड़े के लिए की थी भाई-भाभी और भतीजी की हत्या, 10 साल बाद किसने लिया इंतकाम?

114

इटावा में दस साल पहले हुए जमीन के विवाद को लेकर हुए हत्याकांड के मामले में जेल गए हिस्ट्रीशीटर की भी करीब पांच बीघे जमीन के टुकड़े के कारण हत्या कर दी गई है. तिहरे हत्याकांड में जेल गए अन्य दो आरोपियों की पहले ही मौत हो चुकी है. अपने सगे बड़े भाई-भाभी और तीन वर्ष की भतीजी को गोली मारकर दर्दनाक हत्या कांड को अंजाम दिया गया था. जेल से रिहा होने के बाद मृतक अपने परिवार के साथ मैनपुरी जिले में रहने लगा था. लेकिन कुछ महीने पहले मृतक अपने परिवार के साथ अपने मूल गांव ऊसराहार के इकघरा गांव में रहने लगा था. जिसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई.

हिस्ट्रीशीटर की हत्या के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर दामाद और उसके दो अन्य नामजद साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है.

राहगीरों ने दी घटना की जानाकारी

शनिवार सुबह 55 वर्षीय जयराम यादव पुत्र हुकुम सिंह यादव निवासी इकघरा ऊसराहार की गोली मर हत्या कर दी गई है. मृतक जयराम अपने घर से किसी काम के लिए साइकिल से निकला था, तभी रास्ते में घात लगाए बैठे हमलावरों ने उसके पेट में गोली मारकर हत्याकर दी. गोली मारने के बाद हमलावर फरार हो गए. राहगीरों ने घटना की जानकारी गांव के लोगों को दी गई. जिसके बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मृतक की पहचान जयराम के रूप की. वहीं मौते पर पहुंची ऊसराहार थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. मृतक जयराम के बेटे ने अपने ताऊ के दामाद और उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.