Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अटारी बॉर्डर पर BSF का बड़ा एक्शन: संदिग्ध घुसपैठिया गोलीबारी में ढेर, राष्ट्रीयता की जांच जारी जालंधर जिमखाना क्लब चुनाव पर सस्पेंस: 23 की जगह 30 अगस्त को हो सकती है वोटिंग, ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जा... पंजाब विधानसभा चुनाव में एलजेपी का बड़ा दांव: सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ेगी पार्टी, हर सोमवार पंजाब ... कपूरथला के काला संघियां में दहशत: कपड़ा कारोबारी की दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद हुई वार... बटाला ग्रेनेड हमला मामला: पंजाब पुलिस की बड़ी सफलता, ISI-BKI मॉड्यूल का तीसरा आतंकी करनजीत उर्फ 'बच्... गुरदासपुर में कनाडा भेजने के नाम पर 35 लाख की ठगी: जालंधर के ट्रैवल एजेंट पर केस दर्ज, पुलिस जांच शु... "सिद्धू मूसेवाला की तरह 5 गोलियां मारकर ली बेटे की जान": लुधियाना हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तार... जालंधर पुलिस की बड़ी रणनीति: इंटेलिजेंस पुलिसिंग और फील्ड गश्त पर जोर, अपराधियों पर 'जीरो टॉलरेंस' न... पंजाब के 3 जिलों में आज गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी: मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट सीएम नायब सैनी का फैसला: रोहतक, महम, पानीपत और करनाल में लगेंगी टिशू कल्चर लैब; गन्ने का उत्पादन व र...

भारत को भारत ही रहने दीजिए बांग्लादेश मत बनाइए, पथराव की घटना को लेकर पं.धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान

74

छतरपुर: छतरपुर में हुई घटना पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की प्रतिक्रिया भी शुक्रवार को सामने आई। उन्होंने कहा कि भारत को भारत ही रहने दीजिये इसे बांग्लादेश मत बनाइये। भारत राम का राष्ट्र है शांति का राष्ट्र है। पत्थरबाजी करने वालों के खिलाफ पुलिस प्रशासन कार्यवाही कर रहा है और कठोर कार्रवाई होना चाहिए। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि निश्चित रूप से यह एक निंदनीय घटना है। कानून के रखवाले हमारी रक्षा के लिए होते हैं और अगर हम ही उन्हें असुरक्षित करने का कार्य करेंगे तो यह समाज की अशिक्षा को दर्शाता है क्योंकि जो अशिक्षित होता है वह विवाद करता है और जो शिक्षित होता है वह संवाद करता है।

उन्होंने आगे कहा कि हम सबके पूर्वजों ने भारत के संविधान को स्वीकार किया है, इसलिए संविधान के कानून का पालन करना और उसकी रक्षा करना भी हम सबकी ही जिम्मेदारी है। उन्होंने शांति भंग करने वालों से अपील करते हुए कहा कि कृपया भारत को श्रीलंका और बांग्लादेश न बनाएं, शांतिप्रिय देश भारत ही रहने दें। इसके साथ ही पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई की पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सराहना की।

बता दें कि बीते दिनों सिटी कोतवाली थाने पर विशेष समाज के लोगों ने पथराव किया था और इस घटना में पुलिसकर्मी और अधिकारी भी घायल हुए हैं। जहां छतरपुर की यह घटना पूरे प्रदेश और देश में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.