Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Delhi Police Controversy: प्रदर्शनों के दौरान वकीलों और नागरिकों की हिरासत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, आप... IMD Weather Update: उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ का असर, दिल्ली में भारी बारिश और जलभराव से जनजीवन... MP Administration Update: जबलपुर में अवैध डीजे और तेज साउंड सिस्टम पर पुलिस का शिकंजा, गाड़ियों समेत... Ujjain Police News: पुलिसकर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए उज्जैन में आयोजित हुआ 'योग फॉर मेंटल हे... MP Traffic Advisory: सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के चलते पवई में रूट डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प... Madhya Pradesh News: प्रदेश के खनिज वाहनों में लगेंगे फास्टैग, कंप्यूटराइज्ड निगरानी से रुकेगी राजस्... Khandwa Medical College: पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के परिजन, अस्पताल परिसर में किया भारी हंगामा Nalkheda Temple Security: एसपी दिलीप कुमार सोनी ने किया पुलिस चौकी का शुभारंभ, लंबे समय की मांग हुई ... Chitrakoot News Today: कानपुर से दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर को... Balaghat News Today: 2009 से फर्जी मेडिकल डिग्री पर दे रहा था सेवा, बिरसा में पूर्व बीएमओ के खिलाफ प...

तिघरा डैम में चचेरे भाइयों के साथ पार्टी करने गया युवक नहाने उतरा, फिर बाहर नहीं आया

41

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में तिघरा जलाशय में पार्टी मनाने गए युवक की तिघरा में डूबकर मौत हो गई है। युवक के साथ उसका दोस्त और चचेरे भाई भी गए थे, उन्होंने युवक को बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन युवक को बचा नहीं पाए उनके सामने ही युवक पानी के अंदर डूबता चला गया, तत्काल सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने रेस्क्यू टीम को बुलाकर युवक के शव को बाहर निकलवाया पुलिस ने शव निगरानी में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है सनी कुशवाहा गड्ढे वाला मोहल्ला में रहता था।

सनी अपने दोस्तों और परिवार के कुछ भाइयों के साथ शुक्रवार को बाइक से पिकनिक मनाने के लिए ग्वालियर के तिघरा डैम में गया था यहां पर नहाने के लिए उतर गया लेकिन सनी कुछ ज्यादा ही गहरे पानी में चला गया और डूब गया सभी ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसको बचा नहीं पाए हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और ग्वालियर से रेस्क्यू टीम को बुलाया गया।

रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की और अभियान चलाकर युवक के शव को बाहर निकाला गया तिघरा थाना पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। इस घटना के बाद युवक के परिजनों का रो – रो कर बुरा हाल है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.