Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
BJP MLA Slogan Viral: 'नरेंद्र मोदी अमर रहे' का नारा लगाकर घिरे सिंगरौली के भाजपा विधायक; जानें क्या... UPI Transaction Fee Rules: UPI से भुगतान पर लगेगा अतिरिक्त शुल्क? व्यापारियों ने जताया विरोध, वित्त ... Ganesh Utsav Vidisha: बंटी नगर में सजी 'गोकुलधाम सोसाइटी' की अनोखी झांकी; सिद्ध गणेश मंदिर में लगी भ... Asian Games 2026 Women's Cricket: सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया, मैच बारिश से धुला ... KBC 18 Episode Update: छत्तीसगढ़ की कपिला तनेजा की दर्द भरी कहानी सुनकर नम हुईं बिग-बी की आंखें, जान... Pakistan Kohat Mosque Blast: खैबर पख्तूनख्वाह की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान जोरदार धमाका, 5 जव... US Fed Rate Hike and Crypto Market: ब्याज दरों में बढ़ोतरी से क्यों घबराते हैं क्रिप्टो निवेशक, जानि... iPhone 18 Pro Max vs iPhone 17 Pro Max Comparison: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स में जानें कौन सा फ... Ganesh Visarjan Vastu Tips: बप्पा की विदाई के बाद नारियल के इन अचूक उपायों से घर में बरसेगी मां लक्ष... Air Travel Costly News: बिना साथी बच्चों और इन्फेंट ट्रेवल फीस में भारी बढ़ोतरी, जेब पर पड़ेगा सीधा ...

छतरपुर में हुई कार्रवाई को लेकर कांग्रेस ने डीजीपी से की मुलाकात,सौंपा ज्ञापन..

40

भोपाल। मध्य प्रदेश के छतरपुर में थाने पर हुए पथराव के बाद जिस तरह सरकारी बुलडोजर ने आरोपियों की कोठी तोड़ दिया। इस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने मध्य प्रदेश के डीजीपी को ज्ञापन सौंपा है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा की पूरा मामला राजनीति से प्रेरित है और सरकार कानून का उल्लंघन कर सीधे तौर पर आरोपियों को सजा दे रही है। जिससे पूरे प्रदेश में दहशत का माहौल है।

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि जिस तरह न्यायालय को अनदेखा कर बीजेपी सीधे तौर पर कार्रवाई कर रही है ,जिसमें की सरकारी अधिकारी सर्विस रूल को भूलकर, सत्ताधारी दल के कार्यकर्ता के तौर पर काम कर रहे हैं, उसके विरोध में आज प्रदेश के डीजीपी को तमाम अधिकारियों पर कार्रवाई करने के लिए ज्ञापन सौंपा है।

जीतू पटवारी ने साफ तौर पर प्रदेश सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को झूठे केसों में फंसाने और उनके घरों में अवैधानिक तरीके से बुलडोजर चलाने के आरोप भी लगाए। साथ ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई साफ तौर पर मानव अधिकारों का भी उल्लंघन है और उनके विरोध में कांग्रेस पार्टी सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाएगी।  साथ ही मानव अधिकार आयोग में भी इन तमाम घटनाओं की शिकायत की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.