Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

दाग-धब्बे मेकअप से छुपाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, ऐसे मिलेगा साफ, निखरा चेहरा

32

खराब खानपान, पॉल्यूशन, सूरज की यूवी किरणें आदि कई फैक्टर्स हैं जिसकी वजह से चेहरे पर एक्ने और अन्य कई स्किन प्रॉब्लम होने लगती हैं, इस वजह से न सिर्फ चेहरा डल दिखाई देने लगता है, बल्कि दाग-धब्बे भी होने लगते हैं. इस वजह से चेहरा काफी खराब दिखाई देने लगता है. लोग अपने चेहरे के दाग-धब्बों से छुटकारा पाने के लिए महंगे कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट्स का सहारा तक लेते हैं या फिर सबसे कॉमन तरीका होता है मेकअप से इन दाग-धब्बों को छिपाना. इन दाग-धब्बों से छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे काफी कारगर होते हैं.

घरेलू नुस्खों का फायदे ये होता है कि ये नुस्खे आपकी स्किन को ट्रीट तो करते ही हैं, इसके अलावा साइड इफेक्ट होने की गुंजाइश भी न के बराबर होती है, इसलिए सेंसटिव स्किन वालों के लिए भी ज्यादा दिक्कत नहीं होती है. तो चलिए जान लेते हैं दाग-धब्बों को रिमूव करने और नेचुरल क्लीन व ग्लोइंग स्किन पाने के लिए रेमेडीज.

एलोवेरा का फेस मास्क बनाएं

दाग-धब्बों को रिमूव करने से लेकर स्किन के टेक्सचर तक में सुधार करना है और नेचुरल ग्लो पाना है तो एलोवेरा आपके काफी काम आ सकता है. इसके लिए सबसे पहले फ्रेश एलोवेरा लेकर उसे ग्राइंड कर लें ताकी स्मूथ टेक्सचर बन जाए. इसके बाद इसमें दो से तीन चम्मच हल्दी मिला लें. अब इस फेस मास्क तो चेहरे पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद चेहरे को धो लें और हाथों से हल्के-हल्के थपकी देकर सुखाएं.

कच्चा दूध हटाए दाग-धब्बे

त्वचा के दाग-धब्बे हटाने के लिए दूध काफी कारगर होता है. इसके लिए दूध में बेसन डालें और इसमें चुटकी भर हल्दी के साथ गुलाब जल एक चम्मच शहद मिलाकर फेस पैक तैयार करें. इसे अपने चेहरे पर लगाकर 20 मिनट तक सूखने दें और हाथों में गुलाब जल लेकर मसाज करते हुए चेहरा साफ कर लें. ये पैक हफ्ते में दो बार लगाना सही रहता है. इसके अलावा बेसन, हल्दी और दही के पैक को एक दिन छोड़कर या फिर रोजाना लगाया जा सकता है.

ग्रीन टी है बेहद फायदेमंद

डेली रूटीन में चाय या फिर कॉफी की जगह पर ग्रीन टी पीना शुरू करें. इससे आपकी त्वचा अंदर से हेल्दी बनेगी. इसके अलावा ग्रीन टी के पानी को आप टोनर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं. ग्रीन टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स आपकी त्वचा के दाग-धब्बे रिमूव करने में हेल्प करेंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.