Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Congress Election Result: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक... Rajasthan Kinnar House Theft: पुरानी रंजिश की आशंका के तहत पुलिस कर रही जांच, अज्ञात आरोपियों की तला... Chimur Ashramshala Controversy: डैंड्रफ की समस्या के नाम पर छात्रों के साथ अजीब सलूक, वायरल तस्वीरों... BJP vs Shinde Sena: नागपुर में बीजेपी के सामने बागी पूर्व विधायक की चुनौती, सीटों के बंटवारे के बाद ... Ulhasnagar Mahayuti Crisis: महाराष्ट्र में महायुति में पड़ी फूट! बीजेपी ने शिंदे सेना से अलग होने का... CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़-सिंगापुर साझेदारी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, ग्रीन ... Chhattisgarh PMAY Success: छत्तीसगढ़ में बिना सरकारी खर्च के मिली 25,413 आवासों के लिए जमीन, केंद्र ... Kanker Divyang Camp: जगदलपुर में 7 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क दिव्यांग शिविर, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने... Raipur Police Reshuffle: मुख्यमंत्री और राजभवन सुरक्षा में बदले गए अधिकारी, गृह विभाग ने जारी किया न... Sahibganj Murder Mystery Solved: साहिबगंज में गौरचंद्र बागती हत्याकांड का खुलासा, चचेरा भाई ही निकला...

सुबह होने वाली थी शिवचर्चा, रात में हुई अनहोनी… मां-बाप की मौत, अनाथ हो गए बच्चे

75

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में दर्दनाक मामला सामने आया है. रात में सोते समय फर्राटा पंखा में करंट उतरने से दंपति की मौत हो गई. हादसे वाले घर में सुबह शिवचर्चा कार्यक्रम आयोजित होना था. इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गईं थी. सुबह जब बच्चे सोकर उठे तो उन्होंने मां-बाप को जमीन गिरा देखा. बच्चों ने शोर मचाया. आस पड़ोस के लोग घर में पहुंचे. दोनों पति-पत्नी की मौत हो चुकी थी. हादसे के बाद घर में कोहराम मच गया. माता-पिता की मौत से बच्चे अनाथ हो गए.

जिस घर में हादसा हुआ वहां सुबह शिवचर्चा प्रोग्राम होना था. कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा चुकी थी. पूरा परिवार देर रात तक तैयारियां करके सोया था. हादसे के बाद घर में मातम छा गया. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. मृतक दंपति के शवों को कब्जे में लेकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. मृतक दंपति के पास में उनका आठ महीने का बेटा सोया हुआ था. वह पूरी तरह सुरक्षित है.

सुबह होने वाली थी शिवचर्चा

जिले के बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिधुआपर के रहने वाले 40 वर्षीय राजकुमार निगम रात में पत्नी के साथ तख्ते पर सोए थे. उनके साथ आठ माह का बेटा भी था. आशंका जाहिर की जा रही है की रात में किसी समय पंखा बंद हो गया तो उसे चलाने के लिए राजकुमार उठे और करंट की चपेट में आ गए. वहीं पति को बचाने के लिए पत्नी विभा भी गई और उन्होंने भी करंट की चपेट में आकर दम तोड़ दिया. सुबह घर में शिवचर्चा होने वाली थी. उसके लिए तैयारियां पूरी थी.

जमीन पर पड़े थे मां-बाप के शव

सुबह जब 12 वर्षीय बड़ी बेटी अंशुका मां को जगाने गई तो माता-पिता दोनों बेड से नीचे गिरे हुए थे. यह देखकर वह घबरा गई. उसने जोर से उन्हें आवाज देकर हिलाया लेकिन उनके शरीर में कोई हरकत नहीं हुई. यह देखकर वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी. आस-पड़ोस के लोग जुट गए और पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

बच्चे हुए अनाथ, प्रशासन ने दिलाया मदद का भरोसा

घटना से गांव में सनसनी फैल गई. मृतक दंपति के पांच बच्चों पल भर में अनाथ हो गए. बड़ी बेटी अंशुका अपने आठ माह के मासूम भाई को गोद में लेकर कभी रो रही थी तो कभी बहनों को चुप करा रही थी. सूचना पर पहुंचे भाजपा विधायक राजेश त्रिपाठी ने डीएम से बात कर दुर्घटना आपदा से मिलने वाले पांच-पांच लाख रुपए की मदद करवाने की बात की. जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने कहा कि कागजी कार्रवाई पूरा करने के बाद जितना जल्दी हो सकेगा बच्चों को यह राशि उपलब्ध करवा दी जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.