Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवात का खतरा, 'अकवन' नाम से आ सकता है नया तूफान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के प्रशासनिक अनुभव पर नीति आयोग शुरू करेगा विशेष कार्यशालाएं राजधानी दिल्ली में धूमधाम से मनाया गया लोक आस्था का महापर्व छठ, सीएम रेखा गुप्ता ने यमुना घाट पर दिय... पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस पर कब्जे की जंग तेज, ममता गुट ने चुनाव आयोग में सौंपे दस्तावेज कर्नाटक के शिवमोग्गा में सरकारी स्कूल की शिक्षिका पर गरीब बच्चों के अपमान का गंभीर आरोप कालाढूंगी में 'नारी शक्ति सम्मान समारोह' का आयोजन, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 22 महिलाओं को किया सम्मा... बीरभूम के शांतिनिकेतन इलाके में पुलिस मुठभेड़, कांस्टेबल पर गोली चलाने वाला आरोपी रतन शेख ढेर धुआँधार गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया ने जीती न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज इजराइली हवाई हमले में हमास का शीर्ष कमांडर समीर महमूद हसन ढेर, दक्षिणी गाजा में हुई कार्रवाई व्हाट्सएप लाने जा रहा है नया 'Zaps' फीचर, इंस्टाग्राम के इस फीचर जैसा होगा अनुभव

मुरैना में दो बाइकों की भिड़ंत, तीन युवकों की हुई दर्दनाक मौत..

68

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में तिलावली में देवगढ़ थाना क्षेत्र में दो बाइक टकरा गईं, घटनास्थल पर एक युवक की मौत हो गई थी और दो युवक घायल हो गए थे। जिन को इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया था। यहां पर घायल दोनों युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, यह घटना मंगलवार की है।

मंगलवार को तिलावली का रहने वाला भानू सिकरवार और तिलवाली का रहने वाला छोटू बाइक से जा रहे थे, इस दौरान सोनू कुशवाह अपनी बाइक से तिलवाली गांव के मोड़ से गुजर रहा था दोनों बाइक में जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों युवक बुरी तरह से घायल हो गए थे, तत्काल देवगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मुरैना जिला अस्पताल पहुंचाया ड्यूटी डॉक्टर ने चेकअप करने के बाद एक युवक को मृत घोषित कर दिया और दो युवकों को ग्वालियर इलाज के लिए भेज दिया ,यहां पर ग्वालियर में इलाज के दौरान दोनों युवकों की भी मौत हो गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.