Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...

पुल पर मिली बाइक और दो जोड़ी चप्पल, पिता-पुत्र के नर्मदा नदी में कूदने की आशंका

49

खरगोन/ मंडलेश्वर। मंडलेश्वर थाना क्षेत्र के पुल से पिता-पुत्र के नर्मदा नदी में कूदने की आशंका जताई जा रही है। दोनों की बाइक पुल पर खड़ी है और चप्पलें भी पड़ी हैं। इसके चलते एनडीआरएफ की टीम और गोताखोर नर्मदा नदी में सर्चिंग कर रहे हैं। पिता-पुत्र धार जिले के रहने वाले हैं।

टीआई दीपक यादव ने बताया कि सोमवार रात को नर्मदा पुल पर एक लावारिस बाइक की सूचना मिली थी। पुलिस टीम स्थल पर पहुंची। जहां उन्हें बाइक, दो जोड़ी चप्पल, मतदाता परिचय पत्र भी मिला, जो ग्राम मेहगांव जिला धार निवासी शशांक दुबे का था।

स्‍वजन पहुंचे मंडलेश्‍वर थाने

पुल पर मिली चीजों को पुलिस ने जब्त कर तहकीकात शुरू की। रात में ही शशांक दुबे के स्वजन ढूंढते हुए मंडलेश्वर थाना पहुंचे और थाना प्रभारी दीपक यादव से मिले। थाना प्रभारी ने बताया कि स्वजन के बताए अनुसार अजय दुबे एवं शशांक दुबे दोनों निवासी मेहगांव जिला धार लापता हैं। दोनो पिता-पुत्र हैं।

पिता अजय दुबे की उम्र लगभग 50 वर्ष है ,वहीं पुत्र शशांक दुबे की उम्र 23 वर्ष है। दोनों को साथ में अंतिम बार सोमवार दोपहर दो बजे के आसपास धामनोद में देखा गया था। उनके वाहन एवं चप्पल की तस्दीक परिजनों ने की है। इससे आशंका व्यक्त की जा रही है कि संभवत: दोनों ने नर्मदा में छलांग लगा दी है।

घटना का कोई प्रत्‍यक्षदर्शी नहीं

इस घटना का कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं है इसलिए सिर्फ अंदेशा व्यक्त किया जा सकता है। थाना प्रभारी ने बताया कि मंगलवार सुबह एनडीआरएफ की टीम ने नर्मदा में सर्चिंग शुरू कर दी है। मंडलेश्वर घाट से नर्मदा पुल तक एनडीआरएफ टीम ने गहन सर्चिंग की है।

सर्चिंग में अभी कुछ नहीं मिला

थाना प्रभारी के अनुसार अभी कुछ भी हाथ नहीं लगा है। इसलिए कुछ भी कहना मुश्किल है। दोपहर में घाट से महेश्वर तरफ सर्चिंग की जाएगी। अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रहे हैं। दोनों को आखिरी बार धामनोद में किसी परिचित ने देखा था। इसलिए गुमशुदगी धामनोद थाने में दर्ज होगी। इसकी जानकारी परिजनों को दे दी गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.