Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

कांस्टेबल को वर्दी में कोचिंग सेंटर का प्रमोशन करना पड़ा भारी, Reel वायरल होते ही हुई सस्पेंड

69

रतलाम: मध्य प्रदेश में एक कांस्टेबल को ड्यूटी के दौरान कोचिंग सेंटर का प्रचार करना भारी पड़ गया। कांस्टेबल ने रील बनाकर पोस्ट की जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और देखते ही देखते कई सवाल भी उठने लगे। ऐसे में पुलिस अधीक्षक राहुल लोढ़ा ने कांस्टेबल अनीता रावत मीणा को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा ने बताया कि सोशल मीडिया पर पोस्ट वीडियो सामने आने के बाद नामली थाने में पदस्थ महिला आरक्षक अनीता रावत मीणा को निलंबित कर दिया है।

PunjabKesari

दरअसल, सोशल मीडिया “एक्स” पर एमपी युवा शक्ति के नाम से बने अकाउंट पर वीडियो वायरल हो रहा था। इसमें एक अन्य छात्रा ड्यूटी पर तैनात महिला आरक्षक अनीता रावत मीणा से बात करती है। जिसमें महिला आरक्षक इंदौर की प्राइवेट कोचिंग के बारे में प्रचार करती दर्शाई गई है और उसे बाकायदा शूट कर रील बनाई गई है।

PunjabKesari
वीडियो में लिखा है कि ‘अब खाकी वर्दी का काम चौराहे पर ड्यटी देना ही नहीं, बल्कि प्राइवेट कोचिंग क्लास का प्रमोशन करना भी है। मामला भोपाल पुलिस मुख्यालय ने संज्ञान में तब लिया जब उक्त वीडियो कोचिंग सेंटर संचालक ने वीडियो को पीएचक्यू व रतलाम एसपी को भी टैग किया गया था। हरकत में आए वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले की जांच कर रतलाम एसपी लोढ़ा को उक्त महिला आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए। इसके बाद रतलाम एसपी लोढ़ा हरकत में आए और महिला आरक्षक को सस्पेंड कर दिया। मामले में रतलाम एसपी लोढ़ा ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया कि ‘सोशल मीडिया के माध्यम से एक महिला आरक्षक द्वारा वर्दी में निजी कोचिंग संस्थान का प्रचार करना संज्ञान में आया है। जिस पर पुलिस अधीक्षक रतलाम द्वारा महिला आरक्षक के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए निलंबित किया गया है। आगे विभागीय स्तर पर जांच की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.