Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

भारी बारिश से गुना में बिगड़े हालात, लोगों के घरों में घुसा पानी, एमपी-यूपी स्टेट हाइवे बंद

27

गुना  : किसी शायर की यह पंक्तियां- आसमां पे बादलों में जाने क्या साज़िश हुई, मेरा घर मिट्टी का था मेरे ही घर बारिश हुई…गुना जिले के लिए अज़ाब साबित हुई हैं। दरअसल, गुना जिले में गुरुवार को हुई भीषण बारिश के चलते कई इलाकों में जन-जीवन प्रभावित हुआ है। पुल-पुलिया खतरे के निशान से ऊपर बहने लगी और रेलवे के लगभग सभी अंडरपास में पानी भरने से आवागमन ठप हो गया। सबसे ज्यादा परेशानी म्याना कस्बे में देखने को मिली। यहां से गुजरे राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित रेलवे के अंडरपास में पानी भरने की वजह से हमेशा की तरह मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश जाने वाला मार्ग बंद हो गया और अंडरपास के दोनों तरफ वाहनों की लम्बी-लम्बी कतारें लग गईं।

बता दें कि गुना जिले के अधिकांश तहसीलों में गुरुवार सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक धुआंधार बारिश हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक 9 घंटों के अंतराल में 100 मिलीमीटर यानी 4 इंच और 24 घंटों के दौरान 116 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश का असर यह हुआ कि म्याना कस्बे के अधिकांश इलाकों में तालाबनुमा नजारा देखने को मिला। यहां का पावर हाऊस भी जलमग्न हो गया, आंगनबाड़ी केंद्रों के अंदर पानी भर गया, रास्ते पानी से लबालब होने की वजह से जो जहां था वहीं थमकर रह गया।

सर्वाधिक असर रेलवे अंडर पर दिखाई दिया। जिसमें पानी भरने की वजह से करीब 5 घंटों तक जाम लगा रहा। कई लोग जान जोखिम में डालकर अंडरपास करने की कोशिश में परेशान हुए। जलमग्न अंडरपास को क्रॉस करने के प्रयास में एक लोडिंग वाहन बंद पड़ गया, जिसके चालक को अपने बच्चों सहित पानी में उतरकर दूसरी ओर जाने के लिए मशक्कत करना पड़ी। इससे पहले एक ट्रक भी करीब 3 घंटों तक ब्रिज के अंदर फंस रहा। इसी तरह म्याना से गुजरे रेलवे ट्रक पर पानी भरने की वजह से ट्रेनों का आवागमन भी प्रभावित हुआ।

कई कच्चे घरों में पानी भरने के बाद दुर्घटना की आशंका को देखते हुए सरपंच जयनारायण सोनी, सचिव हरिओम सेन ने पंचायत भवन में लोगों के अस्थाई रूप से ठहरने की व्यवस्था कर दी है। हालांकि वहां पहुंच कोई भी नहीं। हालात का जायजा लेने के लिए नायब तहसीलदार मयंक खेमरिया लगातार प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करते रहे और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी। कुल मिलाकर करीब 24 घंटों से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.