Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Sanchar Saathi Portal Alert: साइबर क्राइम और फर्जीवाड़े से बचने के लिए तुरंत चेक करें अपने नाम पर रज... Mahalakshmi Vrat Rules: 16 दिनों तक चलने वाला महालक्ष्मी व्रत किसे करना चाहिए और किसे नहीं? जानिए नि... Weekend Sleep Myth: वीकेंड पर 12 घंटे सोने से पूरी नहीं होती नींद, जानिए क्यों खतरनाक है स्लीपिंग पै... Delhi High Court News: केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद नए जजों की नियुक्ति, जानिए किन-किन चेहरों को मि... DTC Bus Vandalism Delhi: डीटीसी बस हड़ताल के दौरान तोड़फोड़ और हिंसा मामले में 12 गिरफ्तार, साजिशकर्... Delhi Prison Crime News: अति-सुरक्षित रोहिणी जेल के वार्ड 3 में खूनी संघर्ष, आर्म्स एक्ट के बंदी की ... Vidisha News: गांवों को गरीबी मुक्त बनाने के लिए शिवराज सिंह चौहान की बड़ी पहल; विदिशा से 'जिला समृद... Ujjain News: युवाओं को परिपक्व न मानकर अलग न करें; AI और नई सोच देश को देगी दिशा— स्वामी अवधेशानंद ग... Delhi Crime News: रोहिणी जेल में आर्म्स एक्ट के आरोपी कैदी की निर्मम हत्या, दोपहर 12 बजे हुई वारदात ... Madhya Pradesh Rain Alert: भोपाल, जबलपुर समेत कई जिलों में तूफानी बारिश; 22 से 24 सितंबर तक जारी रहे...

छतरपुर में पानी भरने गए एक व्यक्ति को लगा करंट ,हुई दर्दनाक मौत..

49

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में आने वाले सद्दूपुरा गांव में एक व्यक्ति को करंट लग गया आपको बता दें की घटना बमीठा थाना क्षेत्र की है, करंट लगने से 40 साल के लखन की दर्दनाक मौत हो गई है। लखन बेनीगंज बांध में पौधों की रखवाली करता था मंगलवार को जब पत्नी अर्चना खाना लेकर पहुंची तो खाना खाने से पहले लखन पानी लेने रामचरण पटेल के आश्रम चला गया यहां पर लखन पानी भर रहा था जैसे ही वह उठा ऊपर से निकल रहे बिजली के तार से टकरा गया और करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।

जब उसकी पत्नी लखन को देखने पहुंची तो पति मृत मिला महिला की रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए थे और तत्काल इस पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी मिलने के बाद बमीठा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए राजनगर भेज दिया है, पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.