Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

SC से मनीष सिसोदिया को मिली जमानत, फफक-फफक कर रो पड़ीं आतिशी, देखें वीडियो

39

नई दिल्ली : दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट से एक बड़ी राहत मिली है। 17 महीने तक जेल में रहने के बाद, उन्हें शराब घोटाले के मामले में जमानत मिल गई है। सिसोदिया को जमानत मिलने की खबर से आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है।अब वे जल्द ही तिहाड़ जेल से बाहर आ जाएंगे। हालांकि उन्हें कुछ शर्तों के साथ जमानत दी गई है। कोर्ट का कहना है कि उन्हें अफना पासपोर्ट सरेंडर करना होगा और गवाहों को प्रभावित करने की कोशिश नहीं करनी होगी।

मंत्री आतिशी ने इस मौके पर अपने भावुक विचार साझा किए। उन्होंने मंच पर खड़े होकर कहा कि यह जमानत दिल्ली के छात्रों की जीत है, साथ ही यह सच्चाई की भी जीत है। उन्होंने अपने भाषण में यह भी कहा कि सिसोदिया को जेल में इसलिए डाला गया क्योंकि उन्होंने लाखों गरीब बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान की और उनके भविष्य को उज्जवल बनाने का प्रयास किया।

#WATCH | Delhi Minister and AAP leader Atishi breaks down as she remembers AAP leader Manish Sisodia

He has been granted bail by the Supreme Court in the Delhi Excise policy case. pic.twitter.com/eh9oib3uRp

— ANI (@ANI) August 9, 2024

आतिशी ने इमोशनल होते हुए कहा कि सिसोदिया को एक झूठे मामले में फंसाकर 17 महीने तक जेल में रखा गया। यह कहकर आतिशी फफक कर रोने लगीं। मंत्री के मुताबिक, यह जमानत सच्चाई और शिक्षा की जीत है। उन्होंने आगे कहा कि यह जीत दिल्ली के बच्चों की जीत है और विश्वास जताया कि जैसे मनीष सिसोदिया को जीत मिली है, वैसे ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी जल्द जीत मिलेगी और वे भी जल्द हमारे साथ होंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.