Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

छत्तीसगढ़ में बारिश से बिगड़े हालात, दूल्हे दुल्हन को गोद में उठाकर पार करवाना पड़ा नाला

24

बलौदाबाजार: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजर में भारी बारिश के चलते नदी नाले उफान पर हैं। बलौदाबाजर के मल्लीन नाले में भी बरसात के चलते पानी का बहाव एकाएक बढ़ गया। ऐसे में एक दूल्हा-दुल्हन को गोदी में उठाकर नाला पार करवाया गया और दुल्हन की विदाई की गई। दरअसल, बरात जब गई तो नाला सुखा था लेकिन जब शादी के बाद लौटे तो नाले में पानी लबालब बह रहा था। ऐसे में दूल्हे दुल्हन को गोद में उठाकर नाला पार करवाना पड़ा।

जानकारी के मुताबिक, नाला पार रहने वाले रूपेश का प्रेम विवाह इसी महीने बस्ती पारा की भारती से तय हुआ था। घर से दूल्हा के रूप में तैयार हुए रूपेश और सारे बाराती सूखा नाला पार कर आसानी से उस पार पहुंचे। इधर शादी की रस्में और मांगलिक कार्यक्रम पूर्ण हुए उधर झमाझम बारिश हो चुकी थी जिससे नाला में पानी भर गया।

नाले में पानी ज्यादा होने के कारण दूल्हे की गाड़ी नाला पार नहीं कर पाई और फिर बाराती दूल्हे और दुल्हन को गोद पर उठाकर नाला पार कराया तब दुल्हन अपनी ससुराल पहुंच पाई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.