Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
विवाहिता की संदिग्ध मौत: ससुराल वालों पर लगा हत्या का आरोप, पति समेत 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Vigilance Raid: विजिलेंस का बड़ा एक्शन, कानूनगो का भाई रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, मुख्य आरोपी ... प्रतिशोध की आग: नौकरी से निकाला तो युवक ने फैक्ट्री को ही फूंक दिया, मंजर देख दहल गए लोग Punjab Crime News: पंजाब में हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, कमरों का मंजर देख पुलिस की फटी रह ... Punjab Politics: पंजाब के DGP और मुख्य सचिव की केंद्र से शिकायत! सुखजिंदर रंधावा ने केंद्रीय गृह सचि... Punjab Politics: AAP की रैली में अधिकारियों का संबोधन! मजीठिया ने DGP और मुख्य सचिव को बताया 'पार्टी... Punjab Politics: "CM मान को हटाने की तैयारी!" अकाली दल का बड़ा दावा—फोर्टिस अस्पताल बना 'सियासी वेंट... Sukhpal Khaira vs CM Mann: सीएम भगवंत मान की 'नशे पर शपथ' पर सुखपाल खैहरा का तीखा हमला, बताया- 'शर्म... पलामू निकाय चुनाव में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: सभी केंद्रों पर हथियारबंद जवान तैनात, क्यूआरटी रखेगी... Palamu Double Murder Case: मेदिनीनगर डबल मर्डर का हुआ खुलासा, आखिर क्यों हुई नवीन प्रसाद और दुकानदार...

शाहरुख खान के एक वीडियो ने मेरी जिंदगी बदल दी…किंग खान के फैन हुए जॉन सीना

35

जॉन सीना हाल ही में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल होने के लिए इंडिया पहुंचे थे. शादी में उन्होंने खूब एंजॉय किया. उनका डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. जॉन सीना भारत आकर कई लोगों से मिले. लेकिन उन्हें शाहरुख खान से की मुलाकात याद रह गई. अब उन्होंने एक इंटरव्यू में उनको लेकर बात की और किंग खान की खूब तारीफ की. इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि कैसे शाहरुख से मिलकर उनकी जिंदगी बदल गई.

जॉन सीना से शाहरुख खान से उनकी मुलाकात के बारे में पूछा गया, तो जॉन सीना ने बताया कि वो शाहरुख से बहुत इंस्पायर्ड हैं. उन्होंने शाहरुख से मुलाकात को एक इमोशनल मोमेंट बताया. उन्होंने कहा, “ये एक ऐसा इमोशनल पल था कि जब आप एक ऐसे इंसान से हाथ मिला सकते थे, जो आपकी जिंदगी को इफेक्ट करता है और उन्हें बता सकते हैं कि आपने क्या किया है. वो कमाल हैं. उनसे ज्यादा सिम्पैथेटिक और दयालु इंसान मैंने कभी नहीं देखा. उनसे मुलाकात बहुत ही शानदार थी.”

कही ये बात

जॉन सीना ने आगे कहा, “शाहरुख ने एक टेड टॉक किया था, जो मुझे अपनी जिंदगी में एक सही समय पर मिला और उनके लफ्ज मेरे लिए बहुत इंस्पिरेशनल साबित हुए. उन्होंने मेरी जिंदगी में चेंजेस लाने में मेरी मदद की. उसके बाद मैं उन सभी ‘जैकपॉट’ को पहचानने के काबिल हो गया हूं, जो मुझे दिए गए हैं और मैं कड़ी मेहनत करता हूं कि मैं उन्हें बर्बाद न करूं.” इससे पहले जॉन सीना एक्स पर पर भी शाहरुख की तारीफ कर चुके हैं.

फोटो शेयर की थी

जॉन सीना ने अनंत अंबानी की शादी के दौरान की शाहरुख खान के साथ अपनी एक फोटो शेयर करते हुए लिखा था, “वो 24 घंटे, अंबानी फैमिली का बहुत शुक्रिया. एक ऐसा पल जहां मुझे कई नए दोस्त मिले. इसमें सबसे खास थी शाहरुख खान से पर्सनल मीटिंग, जिन्हें ये बताने का मौका मिला कि कैसे उनका मेरी जिंदगी पर गहरा असर हुआ.”

इंडियन फूड की तारीफ

यही नहीं जॉन सीना ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में बने इंडियन खाने की भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि अंबानी की शादी में खाना बहुत अच्छा था. इंडियन स्ट्रीट फूड भी बहुत अच्छा बनाया गया था. खाना लाजवाब था. वो यहां कुछ समय के लिए रुके थे. अब वो फिर से यहां आना चाहते हैं और भी इंडियन फूड्स को टेस्ट करना चाहते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.