Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

सिवनी जिले में मजदूरों से भरी जीप रांग साइड आ रहे ट्रक से टकराई, दो महिलाओं की मौत और 5 घायल

32

सिवनी। सिवनी जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर सिवनी-बालाघाट मार्ग में शनिवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया। बरघाट थाना क्षेत्र में बकरा नाला के पास धान का रोपा लगा घर लौट रही महिला मजदूरों से भरे जीप (कमांडर) ट्रक से टकरा गई गई।

इस दुर्घटना में जीप में सवार दो महिला मजदूरों की मौके पर मौत हो गई। जबकि पांच महिलाओं समेत सात घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई थी।

कुछ देर हाईवे रहा जाम

बरघाट थाना प्रभारी मोहनीश सिंह बैस ने नईदुनिया को बताया कि जीप में सवार ज्यादातर महिलाएं धारनाकला गांव की निवासी हैं, जो शनिवार को उमरवाड़ा गांव के खेतों में धान का रोपा लगाने गई थी।

देर शाम धारना लौटे समय महिला मजदूरों से भरे जीप की टक्कर विपरीत दिशा में सिवनी से बालाघाट जा रहे ट्रक से हो गई। वाहनों की जोरदार भिडंत से सिवनी-बालाघाट स्टेट हाईवे में कुछ देर जाम लगा रहा।

बाद में दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क में किराने कर जाम को खुलवाया गया। वहीं, घायलों को एंबुलेंस की मदद से बरघाट अस्पताल लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। दो महिलाओं के शवों का आज पोस्टमार्टम करवाया गया है।

हादसे में इनकी हुई मौत

हादसे में केसरबाई चौरे और जीरनबाई मासुलकर दोनों की मौत हो गई। यह दोनों धारनाकला गांव की रहने वाली थी। घायलों में पुष्पा शेंडे, रेखा मेश्राम, विमला सहारे, शान मेश्राम सभी धारनाकला निवासी तथा मुकेश पराशर, विमला मसुलकर दोनों बहरई, राजकुमार भलावी उमरवाडा गांव निवासी का उपचार चल रहा है। बरघाट पुलिस ने सड़क हादसे में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.