Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क...

‘नीला गोला’ छोड़िए, व्हॉट्सऐप रखना है सेफ? तो ऑन करें ये 3 सेटिंग्स

82

इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp दुनियाभर में काफी पॉपुलर है, ऐप पर हर दिन करोड़ों यूजर्स एक्टिव रहते हैं. यही वजह है कि हैकर्स या फिर कह लीजिए स्कैमर्स अब लोगों को ठगने के लिए व्हाट्सऐप का सहारा लेने लगे हैं. जब से WhatsApp Meta AI वाला ‘नीला गोला’ ऐप में आया है तब से हर कोई बस इसी फीचर की चर्चा कर रहा है, लेकिन आपको इस फीचर से ज्यादा जरूरत है इस बात को जानने कि कैसे आप ठगी करने वालों से अपने अकाउंट को सेफ रख सकते हैं.

ऐप में आप लोगों के लिए सिर्फ WhatsApp Meta AI ही नहीं बल्कि कंपनी ने कई सेफ्टी फीचर्स भी दिए हैं जिनके बारे में आप लोगों को जानकारी होनी चाहिए. आइए जानते हैं कि ऐप में कौन-कौन से सेफ्टी फीचर्स हैं जिन्हें आपको तुरंत ऑन क लेना चाहिए?

WhatsApp Safety Features: ये हैं काम के फीचर्स

WhatsApp Two Step Verification: व्हाट्सऐप में यूजर्स की सेफ्टी के लिए टू स्टेप वेरिफिकेशन फीचर मिलता है. इस फीचर को ऑन करने के लिए आपको व्हाट्सऐप ओपन करना है, फिर राइट साइड में थ्री डॉट्स पर टैप कर सेटिंग्स में जाना है.

सेटिंग्स में आपको अकाउंट ऑप्शन में टू स्टेप वेरिफिकेशन फीचर मिलेगा, इस फीचर को ऑन करने के लिए आपको पहले तो 6 अंकों का पिन बनाना होगा और फिर ईमेल आईडी को डालना होगा जिससे कि अगर आप अपना पिन कभी भूलते भी हैं तो आप ईमेल आईडी की मदद से पिन को रीसेट कर पाएं.अगर कोई आपके नंबर से व्हाट्सऐप पर फिर से रजिस्टर करने की कोशिश करेगा तो उस व्यक्ति को पहले ये 6 अंकों वाला पिन डालना होगा.

WhatsApp Protect IP Address in Calls: व्हॉट्सऐप कॉल्स का इस्तेमाल तो करते ही होंगे लेकिन कॉल्स के जरिए कोई आपकी लोकेशन का पता न लगा पाए, इसके लिए आप इस फीचर को अभी ऑन कर लीजिए.

इस फीचर को ऑन करने से फायदा यह है कि आपकी कॉल्स व्हाट्सऐप सर्वर के जरिए जाएंगी और कोई भी कॉल्स के जरिए आपके आईपी एड्रेस को ट्रेक कर आपकी लोकेशन का पता नहीं लगा पाएगा. इस फीचर को ऑन करने के लिए व्हॉट्सऐप सेटिंग्स में प्राइवेसी ऑप्शन में सबसे नीचे एडवांस ऑप्शन पर क्लिक करें.

WhatsApp Disable Link Previews: थर्ड पार्टी वेबसाइट्स से अपने आईपी एड्रेस को प्रोटेक्ट करने के लिए इस फीचर को ऑन कीजिए, इस फीचर को ऑन करने के बाद आप चैट में जो भी लिंक शेयर करेंगे उनके प्रीव्यू जेनरेट नहीं होंगे. व्हॉट्सऐप सेटिंग्स में प्राइवेसी सेक्शन में एडवांस ऑप्शन में ये फीचर आपको मिलेगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.