Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

दिल्ली कोचिंग हादसा: गृह मंत्रालय ने जांच के लिए बनाई कमेटी, LG ने किया मुआवजे का ऐलान

47

राजधानी दिल्ली स्थित एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे 3 अभ्यर्थियों की डूबने से हुई मौत की घटना के बाद कार्रवाई तेज हो गई है. घटना को लेकर अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इस बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने हादसे की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया है. वहीं उपराज्यपाल ने हादसे में मारे गए छात्रों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है.

राजेंद्र नगर कोचिंग इंस्टीट्यूट के हादसे को लेकर जांच समिति के गठन की बात करते हुए गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि गृह मंत्रालय की जांच समिति हादसों के कारणों की जांच करेगी. समिति जिम्मेदारी तय करेगी और नीतिगत बदलावों की सिफारिश भी करेगी. साथ ही इस तरह की घटना की रोकथाम के लिए सुझाव भी देगी. ये समिति हादसे के हरेक पहलू की जांच करेगी. समिति को 30 दिनों में अपनी रिपोर्ट पेश करना होगा.

MHA के संयुक्त सचिव करेंगे अगुवाई

जांच समिति को कोऑर्डिनेट गृह मंत्रालय के एक संयुक्त सचिव करेंगे. जबकि समिति के सदस्यों में गृह मंत्रालय के प्रधान सचिव, शहरी विकास मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव, दिल्ली सरकार, दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त सचिव और फायर डिपार्टमेंट के एडवाइजर होंगे.

दूसरी ओर, दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने कोचिंग सेंटर में पानी भरने की घटना में जान गंवाने वाले 3 छात्रों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की मुआवजा देने का ऐलान किया है. साथ ही उपराज्यपाल ने 24 घंटे के भीतर दिल्ली अग्निशमन सेवा, पुलिस और एमसीडी के दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

गिरफ्तार 5 आरोपियों को न्यायिक हिरासत

हादसे को लेकर गिरफ्तार किए गए 5 आरोपियों को स्थानीय अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. कोचिंग सेंटर के 4 सह-मालिकों (तजिंदर सिंह, परविंदर सिंह, हरविंदर सिंह तथा सरबजीत सिंह) और कार ड्राइवर मनुज कथूरिया को कोर्ट में पेश किया गया. न्यायिक मजिस्ट्रेट विनोद कुमार ने इन सभी आरोपियों को 12 अगस्त तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया. हालांकि आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर कल मंगलवार को सुनवाई होनी है.

गिरफ्तार किए गए इन 5 लोगों में, बारिश के पानी से भरी सड़क से गुजरने वाली गाड़ी का ड्राइवर भी शामिल है. ड्राइवर पर आरोप है कि एसयूवी गाड़ी के वहां से गुजरने की वजह से पानी 3 मंजिला इमारत के बेसमेंट में घुस गया. कोर्ट ने ड्राइवर के वकील से कल मंगलवार को जमानत के लिए लिखित दलीलें दाखिल करने को कहा. ड्राइवर की ओर वकील ने दलील दी कि उनके मुवक्किल का किसी की जान लेने का इरादा नहीं था.

हादसे के बाद गिरफ्तार किए गए आरोपियों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है. कोचिंग संस्थान के मालिक और संयोजक को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. और इन लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है. जबकि काम में लापरवाही बरतने के आरोप में दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने एक जूनियर इंजीनियर को बर्खास्त कर दिया. साथ में एक सहायक इंजीनियर को निलंबित भी कर दिया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.