Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

उम्मीदवारी मिलते ही कमला हैरिस पर हुई लाखों डॉलर की वर्षा, पहले भाषण में कही ये बातें

34

कमला हैरिस के अमेरिकी राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल होने के बाद से ही उनकी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है. राष्ट्रपति जो बाइडेन का उम्मीदवारी से नाम वापस लेने के 24 घंटे बाद ही कमला हैरिस को चुनाव प्रचार के लिए 81 मिलियन डॉलर का चंदा मिला चुका है. 24 घंटे के अंदर मिलने वाली इस बड़ी रकम से अंदाजा लगाया जा सकता उनको राष्ट्रपति बनने की चाहत कितने अमेरिकी रख रहे हैं.

हैरिस के इलेक्शन कैंपेन के प्रवक्ता केविन मुनोज़ ने कहा, “कमला हैरिस के पीछे एक बड़ा जनसमर्थन है, डोनाल्ड ट्रंप घबराए हुए हैं क्योंकि उन्हें पता है कि उनका विभाजनकारी और अलोकप्रिय एजेंडा अमेरिकी लोगों के लिए उपराष्ट्रपति के रिकॉर्ड और विज़न के सामने टिक नहीं सकता.”

मीडिया रिलीज़ में कहा गया है, “टीम हैरिस ने अपने पहले 24 घंटों में 81 मिलियन अमरीकी डॉलर जुटाए हैं.

कमला का पहला भाषण

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के राष्ट्रपति की उम्मीदवारी से नाम वापस लेने के बाद पहली बार कमला हैरिस लोगों के सामने आई है और उन्होंने भाषण दिया है. 22 जुलाई को व्हाइट हाउस में महिला और पुरुष नेशनल कॉलेजिएट एथलेटिक एसोसिएशन चैंपियनशिप टीमों को कमला ने संबोधित किया. अपने भाषण के दौरान कमला ने अपने राष्ट्रपति की दावेदारी पर तो कुछ नहीं बोला लेकिन राष्ट्रपति जो बाइडेन की प्रशंसा की.

हैरिस ने सोमवार को अपने पहले सार्वजनिक कार्यक्रम में कहा, “पिछले तीन सालों में जो बाइडेन की उपलब्धियों का कोई जोड़ नहीं है.” उन्होंने कहा जो बाइडेन ने एक ही कार्यकाल में इतना कुछ कर दिया है कि और राष्ट्रपति दो कार्यकाल में भी नहीं कर पाते हैं.

अगस्त में लगेगी उम्मीदवारी पर मोहर

वैसे तो जो बाइडेन के समर्थन से हैरिस की राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के तौर पर स्थिति तय हो ही गई है, लेकिन इसका आखिरी फैसला 19-22 अगस्त को शिकागो में डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन के दौरान होगा. जहां करीब 4 हजार डेमोक्रेटिक डेलीगेट उम्मीदवार का चयन करने के लिए वोट करेंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.