Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवात का खतरा, 'अकवन' नाम से आ सकता है नया तूफान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के प्रशासनिक अनुभव पर नीति आयोग शुरू करेगा विशेष कार्यशालाएं राजधानी दिल्ली में धूमधाम से मनाया गया लोक आस्था का महापर्व छठ, सीएम रेखा गुप्ता ने यमुना घाट पर दिय... पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस पर कब्जे की जंग तेज, ममता गुट ने चुनाव आयोग में सौंपे दस्तावेज कर्नाटक के शिवमोग्गा में सरकारी स्कूल की शिक्षिका पर गरीब बच्चों के अपमान का गंभीर आरोप कालाढूंगी में 'नारी शक्ति सम्मान समारोह' का आयोजन, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 22 महिलाओं को किया सम्मा... बीरभूम के शांतिनिकेतन इलाके में पुलिस मुठभेड़, कांस्टेबल पर गोली चलाने वाला आरोपी रतन शेख ढेर धुआँधार गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया ने जीती न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज इजराइली हवाई हमले में हमास का शीर्ष कमांडर समीर महमूद हसन ढेर, दक्षिणी गाजा में हुई कार्रवाई व्हाट्सएप लाने जा रहा है नया 'Zaps' फीचर, इंस्टाग्राम के इस फीचर जैसा होगा अनुभव

डिंडोरी में दो बाइक के बीच हुई जोरदार भिड़ंत, दो लोगों की दर्दनाक मौत

52

डिंडोरी। मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में रविवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है, आपको बता दें की दो बाइक आमने-सामने से टकरा गईं। यह घटना डोंगरी गांव की है, इस घटना में दो युवकों की मौत हो गई है। दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना गाड़ासरई थाना क्षेत्र की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहडोल पंडरिया स्टेट हाईवे पर दो बाइक आमने-सामने से टकरा गई थीं। जिसके बाद बाइक सवार सड़क पर गिर गए थे।

इस भीषण हादसे में दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे, मौके पर मौजूद लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया और एंबुलेंस को सूचना दी गई। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है, गाड़ासराई थाना पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.