Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
दिमाग को कंप्यूटर जैसा तेज और एक्टिव बनाएंगे ये 7 सुपरफूड्स, आज ही डाइट में करें शामिल बिहार में अनोखी शवयात्रा: ढोल-नगाड़ों और आर्केस्ट्रा डांस के साथ निकली बुजुर्ग की अंतिम यात्रा, बेटे... बरेली में बड़ा रेल हादसा टला: बंद फाटक तोड़कर ट्रैक पर पहुंचा ट्रैक्टर, गोरखपुर-इज्जतनगर एक्सप्रेस स... आंध्र प्रदेश: शक के चलते बीटेक छात्रा की निर्मम हत्या, प्रेमी ने सुनसान नहर किनारे दिया वारदात को अं... पूर्णिया के रेणु नगर में दिल दहला देने वाली वारदात, घरेलू विवाद में बैंक मैनेजर ने शिक्षिका पत्नी की... अयोध्या राम मंदिर के CEO पद के लिए आए 5300 आवेदन: संत समाज की मांग— 'रामानंदी परंपरा और मठ-मंदिर की ... राहुल गांधी ने रील्स को बताया '21वीं सदी का नशा', पर संसद परिसर में ही रील्स बनाने में व्यस्त हैं सा... गढ़चिरोली में बड़ा हादसा: आवासीय आश्रम स्कूल में सांप के काटने से 3 छात्राओं की मौत, इलाके में मचा ह... फर्जी डिग्री से बने थे वकील! इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देश पर 12 अधिवक्ताओं पर एफआईआर, कई जिलों में म... झारखंड JPSC परीक्षा विवाद में ED की बड़ी एंट्री: ECIR दर्ज कर शुरू की जांच, 17वें दिन भी छात्रों का ...

पैसे से खरीदा जा सकता है एग्जाम सिस्टम… लोकसभा में NEET पर गरम बहस, राहुल गांधी के बयान पर भड़के धर्मेंद्र प्रधान

41

संसद के मानसून सत्र की शुरुआत हो चुकी है. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक का मुद्दा उठाया. इस दौरान उन्होंने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए. राहुल ने कहा कि नीट विवाद से लाखों छात्र प्रभावित हैं. नीट यूजी परीक्षा व्यवस्था में बड़ी खामियां हैं और पैसे के बल पर सौदा संभव है. उन्होंने कहा कि अगर पैसा हो तो आप कोई भी सीट ले सकते हैं. मंत्री इस समस्या को नहीं समझ पा रहे हैं.

राहुल ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान खुद को छोड़कर सभी को दोषी ठहराते हैं. मुझे नहीं लगता यहां जो कुछ हो रहा है, वह उसके मूल सिद्धांतों को भी समझते हैं? लाखों लोग मानते हैं कि अगर आप अमीर हैं और आपके पास पैसा है, तो आप भारतीय परीक्षा प्रणाली खरीद सकते हैं और विपक्ष भी यही सोचता है.

सात सालों में पेपर लीक का कोई सबूत नहीं- प्रधान

राहुल गांधी के आरोपों का जवाब देते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि राहुल गांधी का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है. पूरी परीक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाना गलत है. मुझे जनता ने चुनकर सदन में भेजा है और मुझे किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है. इनकी सरकारों ने रिमोट से सरकार चलाई है. धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि पिछले सात सालों में पेपर लीक का कोई सबूत नहीं मिला है. यह केस पहले ही सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है. चीफ जस्टिस इस पर सुनवाई कर रहे हैं. एनटीए के बाद 240 एग्जाम हुए हैं. 5 करोड़ से ज्यादा छात्रों ने अप्लाई किया और 4.5 करोड़ से ज्यादा छात्रों ने इसमें भाग लिया.

यह सरकार पेपर लीक का रिकॉर्ड बनाएगी- अखिलेश

वहीं, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी पेपर लीक के मुद्दे पर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि ये सरकार किसी और रिकॉर्ड बनाए न बनाए लेकिन पेपर लीक का रिकॉर्ड जरूर ये सरकार बनाएगी. लोगों को लगातार गिरफ्तार किया जा रहा है और उन्हें जेल भेजा रहा है. सपा चीफ ने कहा कि जिसको सबसे ज्यादा नंबर मिले क्या मंत्री जी उसकी लिस्ट जारी करेंगे.

ये मंत्री जी रहेंगे तो बच्चों को न्याय नहीं मिलेगा- अखिलेश

अखिलेश ने कहा कि मुझे इसके बैकग्राउंडर में नहीं जाना कि कब कैसे किस संस्था को बनाया गया. पूरे देश के छात्र इस पर आंदोलित थे. लगातार अखबार और सीबीआई की जांच के बाद चीजें सामने आ रही हैं. लोग पकड़े जा रहे हैं, जेल भेजे जा रहे हैं. मैं पूछना चाहता हूं कि क्या सेंटर वाइज जिन बच्चों को सबसे ज्यादा नंबर मिले हैं, क्या उनकी सूची जारी होगी, कई सेंटर ऐसे हैं जहां 2 हजार ढाई हजार बच्चे पास कर गए. कई प्रदेश की ऐसी जगह है, जहां 650 से ज्यादा नंबर हैं. अगर ये मंत्री जी रहेंगे तो बच्चों को न्याय नहीं मिलेगा.

नीट पेपर लीक मामले से हुई सत्र की शुरुआत

संसद के मानसून सत्र की शुरुआत नीट पेपर लीक मामले से हुई. विपक्ष ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के बयान पर खूब हंगामा किया. विपक्ष की ओर से बी मणिकम टैगोर ने कहा कि 70 बार 7 साल में पेपर लीक हो चुका है, इसलिए शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए. इस पर धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि सर कोई ऐसा डेटा नहीं है. सबूत नहीं है, पेपर लीक होने का 70 टाइम का डेटा नहीं है. ये मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है, सभी बातें वहां साफ हो जाएंगी. सीजेआई इस मामले को निजी तौर पर देख रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.